इंसान में मानवता जिन्दा रहती है रक्तदान से....
इसी मानवता की परिभाषा को चरितार्थ करते हुए कोरोना जैसी जानलेवा महामारी के बीच शनिवार को रक्तदाता जीवनदाता ग्रुप के रक्तवीर राहुल योगी (नारायणपुर टटवाड़ा ) ने ऐसी ही मिशाल कायम कि जिसे देख कर लोग इनके कार्य के प्रति नतमस्तक होते हुए नजर आए। रक्तदाता जीवनदाता ग्रुप सवाई माधोपुर के सोशल मीडिया प्रभारी कालूराम मीना जोलन्दा ने बताया कि कोविड-19 एवं ब्लैक बंदर जैसी महामारी में जहां सभी लोग डरे सहमे है, और अपने- अपने घरों में कैद है। वहीं शनिवार को रक्तदाता जीवनदाता ग्रुप के एक रक्तवीर ने पलासोद की रहने वाली संध्या देवी जिनको की खून की अत्यंत आवश्यकता थी, क्योंकि खून के अभाव में उसकी जिंदगी पर खतरे के बादल मंडरा रहे थे, के लिए रक्तदान कर उसे नया जीवन दान देने बड़ा ही साहसिक कार्य किया। हुआ यूं कि गंगापुर सिटी उपखंड मुख्यालय स्थित राजकीय चिकित्सालय के ब्लड बैंक में A+ पॉजिटिव ब्लड उपलब्ध नहीं हुआ, जिसकी मरीज संध्या देवी को सख्त आवश्यकता थी।इस आपदा के दौर में ब्लड की व्यवस्था करना परिजनों के लिए मुश्किल हो गया। तमाम कोशिश के बावजूद जब रक्त की व्यवस्था नहीं हुई तो पीड़ित महिला के परिजन हताश हो गए। इसी बीच किसी ने उन्हें रक्तदाता जीवनदाता ग्रुप से संपर्क साधने की बात कही। रक्तदाता जीवनदाता ग्रुप से संपर्क साधा गया। ग्रुप में तत्काल अपने सूचना तंत्र के जरिए ब्लड डोनेटरों तक यह मांग पहुंचाई। रक्तदाता जीवनदान ग्रुप के सदस्य अजय मीणा (मलारना चौड) को संदेश प्राप्त हुआ तो मीणा द्वारा इस मैसेज को ग्रुप में डाल दिया गया। जिसके चलते रक्तदाता जीवनदाता ग्रुप के सदस्य राहुल योगी निवासी नारायणपुर- टटवाड़ा जो की गंगापुर से सबसे नजदीक थे। और वर्क टू होम बैंक का कार्ये करने में व्यस्त थे। मानव कल्याण हेतु अपने काम को छोड़ कर तपती दोपहर में ही गंगापुर के लिए रवाना हो गए। योगी ने 24 किलोमीटर की दूरी तय कर गंगापुर सामान्य चिकित्सालय में पहुंचकर रक्तदान किया । राहुल योगी नारायणपुर टटवाड़ा के इस काम को लोगों द्वारा काफी सराहा जा रहा है । क्योंकि सब कुछ छोड़ कर पहले उन्होंने रक्त की कमी से जूझ रही मरीज की मांग अनुसार ब्लड डोनेट कर उसकी जान बचाने में मदद की।
