Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक




494 भोजन पैकेट शहर के विभिन्न भागों में जरूरतमंदों को किए गए वितरित       सवाई माधोपुर/ गंगापुर सिटी (चंद्रशेखर शर्मा)। गंगापुर सिटी उपखंड मुख्यालय पर कोरोना की दूसरी लहर के चलते जारी लाॅक डाउन की अवधि में पूर्व विधायक मान सिंह गुर्जर के नेतृत्व में " सेवा ही संगठन है" अभियान के तहत चलाया जा रहा भाजपा का चाय नाश्ता कार्यक्रम समयबद्ध तरीके से शनिवार को भी निरंतर जारी रहा। भाजपा के वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारियों एवं विभिन्न क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं द्वारा  सेवा कार्य में तन मन धन से सहयोग दिया जा रहा है । आज के चाय नाश्ता कार्यक्रम को तैयार करने के लिए वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता  शिवदयाल जोशी, गोविंद गुप्ता सेवा,घासीलाल, राजेंद्र शर्मा सहजपुरा,मिथलेश जी, मनीष सिराधना, गोपाल धमोनिया,भवानी पार्षद,  सोमेश्वर टटवाल, संदीप सिंह, राहुल गुप्ता आदि के द्वारा तैयार की गई एवं मंडल महामंत्री मिथलेश व्यास जी के संयोजन में वितरित की गई।

कोई भूखा न रहे इस उद्देश्य  से भोजन व्यवस्था के अंतर्गत 494 भोजन पैकेट शहर के विभिन्न भागों में वितरित किए गए भोजन व्यवस्था नगर परिषद सभापति शिवरतन अग्रवाल द्वारा उपलब्ध की जा रही है।

Previous Post Next Post