Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक


   दौसा/लालसोट (चंद्रशेखर शर्मा)।भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा नीत केंद्र सरकार के के सात वर्ष के कार्यकाल के पूर्ण होने के उपलक्ष में शुक्रवार को लालसोट भाजपा संगठन की ओर से सेवा सप्ताह के तहत उपखंड मुख्यालय स्थित नेहरू गार्डन में गर्मी के भीषण मौसम को देखते हुए एवं पक्षियों की प्यास बुझाने हेतु  पक्षियों के लिए परिंडे बांधे गए। जितेंद्र बोहरा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरान संपूर्ण गार्डन परिसर की साफ -सफाई भी भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा की गई। आगामी 30 तारीख तक  लालसोट नगर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा कार्य जारी रहेंगे इस अवसर पर नगर अध्यक्ष दिनेश जोशी जिला उपाध्यक्ष रवि हाडा महामंत्री राजेंद्र स्वामी ,विनोद सोनी, बलराम जोशी, महेश जांगिड़, दीपक बोहरा, संजय कोराका, राजेश शर्मा, लक्ष्मीनारायण भारद्वाज पार्षद, राजेश बरेडी, आशीष शर्मा, सोनू सैनी व गिर्राज सैनी  आदि भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

أحدث أقدم