सवाई माधोपुर (चंद्रशेखर शर्मा)। जिला मुख्यालय पर रविवार को दोपहर तीन बजे के करीब भाजपा जिलाध्यक्ष डा. भरत लाल मथुरिया द्वारा स.माधोपुर नगर परिषद क्षेत्र के भाजपा वार्ड पार्षदों के साथ वर्चुअल मीटीगं आयोजित की गई।जिसमें जिला महामंत्री आचार्य लोकेन्द्र शर्मा,जिला उपाध्यक्ष-कमल सिंह मीणा,हरिओम गर्ग,श्रीमति गीता सैनी,जिला मिडिया प्रभारी दीनदयाल मथुरिया,जिलामंत्री हरिप्रसाद गुप्ता,बजरिया मण्डल अध्यक्ष अनिल शर्मा भी साथ जुड़े।
भाजपा पार्षदों में पूर्व उपसभापति कपिल जैन,नवनिर्वाचित अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष तनवीर अहमद, मनजीत सिंह,चन्दन सिंह नरुका, जिनेन्द्र शर्मा,नवल-किशोर अग्रवाल, शंकर लाल प्रजापत सहित अनेक भाजपा पार्षद गण जुड़े रहे।
सबसे पहिले कोरोना महामारी में भाजपा जिला उपाध्यक्ष भवानी सिंह मीणा की माताजी,भाजपा पार्षद नीरज मीणा की माताजी सहित क्षेत्र के सभी दिवंगतों को सादर श्रृद्धांजली अर्पित की तथा सभी से अपने परिजनों के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए अड़ोस-पड़ोस के पीड़ीतो तथा उनके परिजनों की सुध लेने व यथासंभव मदद कराने की बात रखी।
भाजपा जिलाध्यक्ष डां भरत मथुरिया ने भाजपा के वार्ड पार्षद तनवीर अहमद को अल्पसंख्यक मोर्चे का जिलाध्यक्ष निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई दी,जिसपर वर्चूअल माध्यम से जुड़े सभी जुड़े पदाधिकारियों व वार्ड पार्षदों ने भी बधाई दी।
भाजपा पार्षदों ने नगर परिषद की और से जरुरतमंदों को सरकारी मदद से भोजन पेकिट उपलब्ध कराने में भारी पक्षपात का आरोप लगाते हुए,अधिकतर भाजपा निर्वाचित वार्डों में अब तक एक भी इन्दिरा रसोई योजना के जरिेए भोजन पेकिट उपलब्ध नहीं करवाने तथा एक-दो भाजपा पार्षदो ने सभी जरुरतमंदो की लिस्ट दे देने के बावजूद सिर्फ एक ही दिन कुछ पेकिट उपलब्ध करवाने के बाद बन्द कर देने का आरोप लगाया।जबकि कांग्रेस निर्वाचित पार्षदों के वार्डो में जरुरतमंदों के अलावा भी सैकड़ौ भोजन पेकिट रोज भिजवाने का आरोप लगा कर सरकारी राशी का दुरुपयोग होना बताया।
भाजपा जिला प्रवक्ता दीन दयाल मथुरिया ने जिले के जलदाय विभाग के सभी अधिकारियों पर जुलाई से मार्च-अप्रेल तक पानी उपलब्ध कराने की योजनाओं पर कोई काम नहीं करने तथा वातानूकुलित कार्यालयो में आराम फरमाने तथा अप्रेल-मई में एक क्षेत्र का पानी काटकर दूसरे परेशान क्षेत्र को अस्थियी तौर पर पानी उपलब्ध कराने का प्रयास तथा कटौती किते क्षेत्र से अधिक हल्ला होने पर पुनः वहीं सब।
ऐसा सब जानबुझकर इसलिये किया जाता है,ताकि पीने के पानी की समस्या विकराल बन जाने पर टेकंरो से पानी उपलब्ध का टेण्डर व फण्ड स्वीकृत हो जाये,और फिर अनाप-शनाप संख्या मे टेंकरो का भुगतान होता है,जबकि जरुरतमंद व गरीब को उसमें भी ठीक प्रकार से पानी उपलब्ध नहीं होता।
अनेक वर्षों से लम्बित पड़ी मण्डरायल से स.मा.जिला मुख्यालय को पानी लाने की चम्बल परियोजना में अनेक अभियन्ता व अधिकारी पदासीन होकर आम-जनता की गाढ़ी कमाई की मोटी तनख्वाह उठाते हैं,जबकि पिछले दो-तीन साल से इस बन्द पड़ी योजना के लिये राज्य सरकार ने कोई बजट आवंटन नहीं किया,जिसका कोई सार्थक प्रयास भी इन अधिकारियों तथा कांग्रेस जन-प्रतिनिधियो ने नहीं किया।
कोरोना महामारी के इस समय भाजपा की वर्चुअल मीटीगं में एक स्वर में सभी ने राज्य सरकार से बिजली के बिल माफ करने की भी मांग की।
साथ ही नगर परिषद क्षेत्र के लिये सेवा ही संगठन प्रकल्प संयोजक-नवल किशोर अग्रवाल सहसंयोजक-विक्की राजवंशी,पेयजल समस्या निस्तारण संयोजक-मनजीत सिंह सहसंयोजक- देवेन्द्रमोहन गौत्तम,वैक्सीनेशन जागरण संयोजक-चन्दनसिंह नरुका सहसंयोजक-रोहित गुप्ता तथा मेडिकल प्रकल्प संयोजक-हरिप्रसाद गुप्ता, सहसंयोजक-हरिमोहन जाट तय किये गए।
