जयपुर/सवाई माधोपुर (चंद्रशेखर शर्मा)। राज्य में सख्त लॉकडाउन का निर्णय लेना सरकार के लिए फायदेमंद साबित हुआ। क्योंकि लॉकडाउन के बाद से ही राज्य के अधिकांश हिस्सों में कोरोना का कहर कम होता नजर आ रहा है। जो कि राज्य सरकार और जिला पुलिस व प्रशासन के लिए राहत देने वाली खबर है। रविवार को 10290 नए मामले सामने आए हैं। 156 लोगों की मौत हुई है। सबसे अधिक मौतें जयपुर में 41, बीकानेर और जोधपुर में 14, उदयपुर में 11, अलवर में 10,सीकर में 9, राजसमंद में 7, पाली में 6,भीलवाड़ा और झुंझुनू 5, बाड़मेर में 4, अजमेर,नागौर और टोंक में 3, चित्तौड़ और चुरु 2, बारा, डूंगरपुर, करौली और सिरोही में एक की मौत हुई है।
सबसे अधिक जयपुर में 2558, जोधपुर में 776, उदयपुर में 607, अलवर में 445, सीकर में 429, भरतपुर में 424, झुंझुनू में 359,बाड़मेर में 312, जैसलमेर में 306,अजमेर में 301, दौसा में 267, राजसमंद में 250,बीकानेर में 205, हनुमानगढ़ में 203, डूंगरपुर और भीलवाड़ा में 201, चित्तौड़ में 189, चूरू में 178,गंगानगर में 175, झालावाड़ में 169, टोंक में 165, नागौर में 156, पाली में 145,बा रा में 134, सिरोही में 125,बांसवाड़ा में 123, बूंदी में 108, सवाई माधोपुर में 97, करौली में 81, प्रतापगढ़ में 58,धौलपुर में 52, जालौर में 10 पॉजिटिव मामले सामने आए। रविवार को 24 हजार 440 लोग ठीक हुए हैं। राजस्थान में वर्तमान में 1 लाख 94 हजार 382 मामले एक्टिव है।वहीं विपक्ष का आरोप है की सरकार ने टेस्ट कराने कम कर दिए हैं इस कारण प्रदेश में कोरोना के पॉजिटिव मरीज कम आ रहे हैं।
