आजाद चौक स्थित आयुर्वेदिक चिकित्सालय परिसर में हुआ कार्यक्रम का आयोजन ।
सवाई माधोपुर बौंली(चंद्रशेखर शर्मा)। सामाजिक सरोकार के तहत कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के प्रकोप से बचाव हेतु श्री गुप्तेश्वर सेवा समिति बौंली की ओर से आज शनिवार को तीसरे व अंतिम दिवस भी आयुर्वेदिक काढ़े का वितरण व्यापक स्तर पर किया गया। सोशल मीडिया प्रभारी कालूराम मीना( जोलन्दा) ने जानकारी देते हुए बताया कि लगातार समिति की और से सभी ग्राम वासियों को आयुर्वेदिक चिकित्सों की देख रेख में यहां राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय में कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु काढ़े का सेवन करवाया गया । इस दौरान यहां सैकड़ों लोगों ने रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से आयुर्वेदिक काढ़ा पीने में गहरी दिलचस्पी दिखाई। समिति संरक्षक सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य दशरथ राज शर्मा ने बताया कि आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों में शामिल नीलम गिलोय, पसर कटेली, अडुसा के पत्ते, काली मिर्च,तुलसी पत्ते, दालचिनी,लोंग, इलाइची, गुड, हल्दी,आदि सामग्री एकत्रित कर वरिष्ठ आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. सत्यप्रकाश शर्मा,कम्पाउंडर श्यामलाल शर्मा की देख रेख में काढ़े का सम्मिश्रण तैयार किया गया। शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री गुप्तेश्वर सेवा समिति के तत्वाधान में आजाद चौक परिसर बौंली में स्थित आयुर्वेदिक औषधालय मे लगातार पिछले तीन दिनों से कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए काढ़ा वितरण किया जा रहा है जिसमें तीन दिनों में अब तक 2500 लोग काढ़े का सेवन कर चुके हैं। समिति द्वारा लगातार कोरोना से बचाव के उपाय और प्रशासनिक गाइडलाइन की पालना हेतू भी जागरूकता कार्यक्रम चलाकर बखूबी सहयोग प्रदान किया जा रहा है। गुप्तेश्वर सेवा समिति अध्यक्ष जयप्रकाश सेन, उपाध्यक्ष पूर्व हथडोली सरपंच भैरूलाल मीना, चोथमल कटारिया महामंत्री सीताराम सैनी , कोषाध्यक्ष भगवानसिंह गुर्जर, पंकज जोशी, विमलजांगिड़, बुध्दिप्रकाश जांगिड़, निरज जोशी, सुरेन्द्र सेनी, अशौक गिरी, मनोज श्रीवास्तव, मुकेश गोयल, प्रतिक गर्ग, मोहन मंगल,शिवकुमार बोहरा, श्यामसुंदर, शिवदयाल राजौरा, हरिशंकर कुमावत समाजसैवी ओमप्रकाश जोशी आदि समस्त समिति सदस्यों का इस कार्यक्रम में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इस दौरान और अधिक घर पर काढ़ा किस प्रकार तैयार कर सकते हैं। उसके बारे में भी बताया गया। सभी ग्रामवासियों द्वारा समिति सदस्यों द्वारा किये जा रहे सामाजिक कार्य की सराहना की गई ओर भविष्य में भी इस तरह के कार्य करते रहने के लिए समिति सदस्यों का उत्साहवर्धन तक किया गया। गुप्तैश्वर सेवा समिति सदस्यों ने सभी से निवेदन किया है कि इस कोरोना महामारी से बचनै के लिए सोशल डिस्टेंसिंग रखे , मास्क पहनकर रहै, बिना वजह घर से नहीं निकलै । साथ ही आयुर्वेदिक काढ़ा पीकर या अन्य और उपाय करके अपनी इमुनिटी शक्ति को बढ़ाये। बल्ड बैंकों में रक्त की कमी को देखते हुए आगामी दिनों में रक्तदान शिविर का आयोजन भी श्री गुप्तेश्वर सेवा समिति द्वारा अपने कार्यालय पर ही करने को लेकर रूपरेखा तैयार की गई।


