Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक

सवाई माधोपुर (चंद्रशेखर शर्मा)। कृषि विज्ञान केंद्र सवाई माधोपुर की ओर से "विश्व दुग्ध दिवस" पर वर्चुअल पशुपालन जागरूकता कार्यक्रम 1 जून को आयोजित किया जाएगा। सवाई माधोपुर स्थित करमोदा कृषि विज्ञान केंद्र के प्रोफेसर राम आसरे  ने बताया कि 1 जून 2021 को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच कार्यक्रम संचालित होगा। इस वेबीनार में पशु स्वास्थ्य, पोषण एवं दुग्ध उत्पादन पर किसान भाइयों को जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी। प्रोफेसर राम आसरे ने जिले के सभी किसान भाइयों को कार्यक्रम से जुड़ने के लिए आमंत्रित किया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा किसान भाइयों को विशेषज्ञों से मिलने वाली जानकारी का लाभ मिल सके। ताकि वे अपने पशुओं में दुग्ध उत्पादन वृद्धि बढ़ा सकें।

 

أحدث أقدم