Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक
सवाईमाधोपुर@ रिपोर्ट चंद्रशेखर शर्मा। जिले में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग का कोरोना जागरूकता रथ सोमवार को सिनोली, बंदा, भगवतगढ़, बिंजारी, भेडोला, डेकवा, अटुन, बलरिया, पांवडेरा, डिडायच, कुम्हरिया तथा कंवरपुरा में पहुंचा और लोगों को 2 गज की दूरी, बार-बार साबुन से हाथ धोने, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकने, घर से निकलते समय मास्क लगाने का महत्व समझाया।
मंगलवार  को रथ रांवल, चकेरी, ऐंडा, मलारना स्टेशन, रघुवंटी, ओलवाड़ा, सांकड़ा, बिच्छीदोना, पीलवा एवं मलारना डूंगर में पहुंचेगा।
أحدث أقدم