सवाई माधोपुर जिले की बौंली तहसील के थड़ौली गांव निवासी बीएसएफ जवान शहीद रामलाल गुर्जर की पार्थिव देह पहुंची अपने पैतृक से गांव दड़ौली। शहीद को अंतिम विदाई देने हजारों की तादाद में उमड़ी ग्रामीणों की भारी- भीड़। अंतिम दर्शन यात्रा के बाद राजकीय सम्मान से प्रशासन की मौजूदगी में हुआ अंतिम संस्कार। क्षेत्रीय विधायक इंदिरा मीणा सहित दर्जनों जनप्रतिनिधि एवं हजारों की संख्या में मौजूद रहे ग्रामीण। जम्मू कश्मीर राज्य के श्रीनगर में सीमा सुरक्षा बल में तैनात थे शहीद रामलाल गुर्जर, अपने कर्तव्य निर्वहन के दौरान सीमा पर दी शहादत। लोगों ने सवाई माधोपुर के लाडले सपूत को अंतिम दर्शन के बाद दी आखरी बार सलामी। गमगीन माहौल में अश्रु धारा के बीच लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए भी की ईश्वर से प्रार्थना।
शहीद रामलाल गुर्जर की पार्थिव देह पहुंची अपने पैतृक से गांव दड़ौली।
माटी की महक न्यूज़
