Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक
       किशनगढ़। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, समग्र शिक्षा अभियान किशनगढ़ कार्यालय में गुरुवार को अपनी सेवानिवृत्ति के अवसर पर एक शिक्षक द्वारा वाई-फाई प्रिंटर की सौगात दी गई। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि वरिष्ठ अध्यापक पंकज परिहार के पिता ठा. राम सिंह परिहार जो कि ब्लाक अंतर्गत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पाटन में कार्यरत थे , की सेवानिवृत्ति के अवसर पर सीबीईओ कार्यालय में स्वप्रेरणा से एक वाई-फाई प्रिंटर भेंट किया गया है। आर. के .कॉलोनी किशनगढ़ निवासी परिहार 33 वर्ष की गौरवमयी सेवानिवृत्ति के पश्चात राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पाटन से वरिष्ठ अध्यापक के पद से 30 जून को सेवानिवृत्त हुए हैं। ठा. राम सिंह परिहार ने बताया कि सेवानिवृत्ति से पूर्व ही मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कुछ न कुछ आवश्यक सामग्री सेवानिवृत्ति के अवसर पर भेंट करने की प्रबल इच्छा थी। जिसे उनके द्वारा गुरुवार को कार्यालय पहुंचकर पूरा किया गया। परिहार द्वारा  ₹18 हजार 500  कीमत का वाई-फाई प्रिंटर स्टाफ कर्मियों की उपस्थिति में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्री राजेंद्र कुमार शर्मा को सौंपा गया। गौरतलब है, कि सेवानिवृत्त वरिष्ठ अध्यापक राम सिंह परिहार के पुत्र पंकज परिहार भी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हरमाड़ा में वरिष्ठ अध्यापक के पद पर एवं पुत्रवधू श्रीमती पारस कंवर राजकीय माध्यमिक विद्यालय जोगियों का नाड़ा में प्रधानाध्यापिका के पद पर ही कार्यरत हैं, जो कि उनके मूल प्रेरणास्रोत रहे हैं। संदर्भ व्यक्ति (सीडब्ल्यूएसएन) चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि प्रशासनिक एडवाइजरी एवं सोशल डिस्टेंसिंग की पूर्ण पालना करते हुए कार्यालय स्टाफ के साथ- साथ परिहार परिवार के सदस्यों के बीच  कनिष्ठ लिपिक गिर्राज कांकड़ा द्वारा विधिवत पूजा- अर्चना कर वाई-फाई प्रिंटर का अतिथियों द्वारा शुभारंभ करवाया गया।  इस अवसर पर अति. मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (प्रथम) एवं ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी मोहनलाल ढाका, प्रशासनिक अधिकारी भगवतीचरण पुरोहित, संदर्भ व्यक्ति अशोक यादव, प्रेमचंद शर्मा, राजेंद्र कुम्हार, पवन शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, जगदीश प्रसाद शर्मा एवं वरिष्ठ लिपिक महावीर प्रसाद शर्मा तथा वरिष्ठ अध्यापक पंकज परिहार आदि भी उपस्थित थे।
Previous Post Next Post