Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक

मारपीट के मामले में पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी नहीं किये जाने पर आक्रोशित हुए राजपूत समाज के लोग 
किशनगढ । दो दिन पूर्व मार्बल एरिया में ट्रांसपोर्ट के ऑफिस में बैठे लोगों से मारपीट की घटना के विरोध में राजपूत समाज के लोगों ने श्री राजपूत सभा समिति किशनगढ़ के बैनर तले विधायक सुरेश को ज्ञापन दिया । जानकारी के अनुसार गुरुवार को मार्बल एरिया में दिल्ली मकराना ट्रांसपोर्ट पर अज्ञात लोगों ने ट्रांसपोर्ट ऑफिस पर बैठे गजेंद्र सिंह व उनके साथियों के साथ लाठी और सरियों से मारपीट करते हुए घायल कर दिया था। घायल गजेन्द्र सिंह को स्थानीय लोगो ने अस्पताल पहुचाया जहा उनका का उपचार जारी है । अचानक हुए इस मारपीट  व जानलेवा हमले के चलते मार्बल एरिया में व्यापारियों व आमजन में दहशत का माहौल बन गया पीड़ित गजेंद्र सिंह ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि  वह अपने साथियों के साथ ऑफिस में बैठा था तभी एक लड़का और दो लड़कियां  मेरे ऑफिस के सामने रुक गये ।  उन्हें  टोकने पर उन लोगों ने अपने साथियों को फोन करके बुलाकर  मेरे और मेरे साथ मेरे ऑफिस में बैठे लोगों से लाठी और सरियों से मारपीट की । पीड़ित गजेंद्रसिंह द्वारा पुलिस को मामला दर्ज कराने के बाद भी गांधी नगर थाना पुलिस द्वारा कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं होने के चलते शनिवार को श्री राजपूत सभा समिति किशनगढ़ अध्यक्ष उदयसिंह तोलामाल  के नेतृत्व में राजपूत समाज के लोगों ने विधायक सुरेश टांक को ज्ञापन सौंप कर मारपीट के मामले में आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी वह मामले में उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की राजपूत समाज के लोगों ने बताया कि अगर जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया तो राजपूत समाज उग्र आंदोलन करेगा ।
Previous Post Next Post