Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक
   जयपुर/ सवाई माधोपुर@रिपोर्ट चंद्रशेखर शर्मा।राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे सिंधिया ने फेसबुक पर ट्वीट कर कहां की भारतीय जनता पार्टी के देशव्यापी अभियान 'सेवा ही संगठन' के जरिए अपने प्रेरणादायी संबोधन से आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का नवसंचार किया है। राष्ट्र की सेवा ही भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए सबसे पहला धर्म है। भारत में COVID-19 की आहट हुई, तब से लेकर आज तक पीएम मोदी जी ने देश का जो नेतृत्व किया है, वो देश को नई दिशा देने वाला है। इस महामारी के खिलाफ लड़ाई में आपने ना सिर्फ देश को मजबूती प्रदान की, बल्कि पार्टी कार्यकर्ताओं को देश सेवा के लिए प्रेरित भी किया है।
राष्ट्रहित की भावना से परिपूर्ण भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोरोना काल में जरूरतमंदों की निःस्वार्थ भाव से सेवा की है। पिछले तीन माह से राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी के मार्गदर्शन में लगातार कार्यकर्ताओं के इस सेवाभाव के लिए उन्हें जितना धन्यवाद कहा जाए, वह कम है। भाजपा परिवार की सदस्य होने के नाते अपने संगठन के इस समर्पित सेवा भाव को देखकर हमें बहुत गर्व होता है।
भारतीयों की सेवा और भारत के प्रति समर्पण ही हमारा मूलमंत्र रहा है। यही कारण है कि हमने सेवा ही संगठन मंत्र को सच्चे मायनों में चरितार्थ किया है।
Previous Post Next Post