Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक
सवाईमाधोपुर@रिपोर्ट चंद्रशेखर शर्मा। ‘‘मैं सतर्क हूं’’ कार्यक्रम के अन्तर्गत मास्क/फेस कवर के साथ सेल्फी लेकर आम और खास इसे सोशल मीडिया पर अपलोड करते हैं तथा कोरोना जागरूकता अभियान में एकजुटता का संदेश देते हैं।
इसी कड़ी में जी-न्यूज के जिला संवाददाता चौहान ने कलेक्ट्रेट में मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के कोरोना जागरूकता संदेश के फ्लैक्स के सामने मास्क लगाकर सेल्फी ली तथा अपने फेसबुक अकाउंट पर अपलोड की। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण रोकने के लिये आमजन को अधिक जागरूक और चौकस रहना पडेगा। कोरोना पॉजिटिव के मामले दिनों दिन बढते जा रहे हैं। अर्थव्यवस्था को गति देने के लिये लॉकडाउन में छूट दी गई है। इस छूट का लाभ उठायें लेकिन सावधानी बरतते हुये कोरोना का प्रसार भी रोकें। उन्होंने आमजन का आव्हान किया कि वे घर से बाहर निकलते समय मास्क जरूर लगायें तथा कोरोना के लक्षण मिले तो घबरायें नहीं, तत्काल चिकितसक से परामर्श लें।
أحدث أقدم