Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक

चौथ का बरवाडा में पंचायत समिति के भवन निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों को हाथ धोने के मॉडल तरीके की विधि से कराया गया रूबरू।

सवाई माधोपुर@रिपोर्ट चंद्रशेखर शर्मा कोरोना जागरूकता अभियान के तहत गुरूवार को पंचायत समिति चौथ का बरवाड़ा के भवन निर्माण के कार्य स्थल पर श्रमिकों को हाथ धोने के मॉडल तरीके का प्रदर्शन कर समझाया गया।
विकास अधिकारी चौथ का बरवाड़ा सुबेदार सिंह ने बताया कि श्रमिकों को हाथ धोने के मॉडल तरीके को  प्रदर्शन विधि के माध्यम से समझाया गया। इस मौके पर श्रमिकों को दो गज दूरी रखने, घर से बाहर निकलते समय मास्क पहनने, सार्वजनिक स्थान पर नहीं थूंकने, बार-बार हाथ धोने के संबंध में जागरूक किया। श्रमिकों को जागरूकता अभियान के बारे में जानकारी देते हुए विकास अधिकारी ने कहा कि कोरोना से सावधानी में ही बचाव है। ऐसे में उन्होंने श्रमिकों को स्वयं एवं अपने परिवार, पास पडौस के लोगों को जागरूक करने की शपथ भी दिलाई
أحدث أقدم