Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक
 सवाई माधोपुर@रिपोर्ट चंद्रशेखर शर्मा। टोंक- सवाई माधोपुर सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया  ने रविवार को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से भाजपा जयपुर दक्षिण देहात ओ.बी.सी.मोर्चा के सम्मेलन को सम्बोधित किया तथा मोदी सरकार 2.0 की 1 साल की उपलब्धियों, आत्म निर्भर भारत अभियान के तहत भारत को आत्म निर्भर बनाने के लिए 20 लाख करोड़ रुपये के पैकेज की जानकारी दी। सांसद जौनपुरिया ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण रोजगार अभियान पैकेज तथा केन्द्र सरकार द्वारा लिए गए फ़ैसलों से जुड़ी  विस्तृत जानकारी से भी ओबीसी मोर्चा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। ताकि वह केंद्र सरकार की उपलब्धियों को आमजन के बीच जाकर गिना ना सके, और भाजपा के पक्ष में माहौल तैयार कर सकें।
أحدث أقدم