सवाई माधोपुर@ रिपोर्ट चंद्रशेखर शर्मा। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष संपत्ति बाई उर्फ सुनीता वर्मा के नेतृत्व में भाजपा महिला मोर्चा बजरिया मंडल की ओर से आम जन को (विशेषकर महिलाओं को) घर-घर जाकर मास्क वितरित किए गए। इसके साथ ही चतुर्थ चरण के लोक डाउन को लेकर प्रोटोकॉल की पालना के लिए भी लोगों में जागरूकता पैदा करने का प्रयास किया गया। भाजपा महिला मोर्चा बजरिया मंडल अध्यक्ष शारदा खांडल ने बताया कि भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष वर्मा के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर विभिन्न कॉलोनियों जैसे की कुतलपुरा जाटान, रेलवे कॉलोनी, शिव कॉलोनी एवं पटेल नगर आदि जगहों पर घर-घर जाकर
महिलाओं को मास्क वितरित किए गए। इसके साथ ही प्रशासनिक एडवाइजरी व सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करने , बार- बार साबुन से हाथ धोने , बेवजह घर से बाहर से नहीं निकलने, मास्क का हमेशा उपयोग करने सहित रोग- प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ावा देने के लिए कभी-कभार आयुर्वेदिक काढ़े का सेवन करने आदि की भी व्यवहारिक सलाह दी गई। इस अवसर पर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुनीता वर्मा के अलावा बजरिया मंडल अध्यक्ष शारदा खांण्डल के साथ महामंत्री ममता शर्मा, श्यामा देवी, मनोरमा सेन एवं गुड्डी देवी आदि कार्यकर्ता भी उपस्थित थी।