Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक
  सवाई माधोपुर @ रिपोर्ट चंद्रशेखर शर्मा। सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय पर सैनी (माली) समाज के जिलाध्यक्ष एवं भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य सचिन सैनी की ओर से भीषण गर्मी के मौसम में गोवंश व अन्य पशुओं के लिए पानी की व्यवस्थार्थ भारतीय जनता पार्टी सवाई माधोपुर जिला व शहर तथा बजरिया इकाई को 50 पानी की खेल उपलब्ध करवाई गई। जिसके चलते भाजपा शहर मण्डल सवाई माधोपुर के अध्यक्ष श्रीचरण महावर को सार्वजनिक स्थानों एवं गौशालाओं में गर्मी के मौसम में गोवंश एवं पशु पक्षियों के पानी पीने के लिए सीमेंट से बनी 50 खेड़(खेल) का पूजन कर  वाहन हे भरकर निर्धारित स्थानों के लिए रवाना किया गया।खेड़ी स्थापित कर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न जगहों पर उनमें शीतल पेयजल भी भरा गया। ताकि गर्मी के मौसम में निरीह जानवर अपनी प्यास बुझा सके।जिला प्रवक्ता राजेश सैनी के अनुसार इन्हे भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न स्थानों पर रखवाकर नियमित पानी भरने की सपथ भी दिलाई जाएगी। जिलाध्यक्ष डॉ. भरतलाल मथुरिया ने कहा की सैनी समाज के जिलाध्यक्ष सचिन सैनी की यह बहुत अच्छी पहल है, जिससे इस भीषण गर्मी के मौसम में गोवंश की प्यास बुझ सकेगी।साथ ही दूसरे अन्य लोगों को भी सामाजिक सरोकार के लिए प्रेरणा मिलेगी।जिलाध्यक्ष सचिन सैनी ने इन खेलो(खेडो) को हाउसिंग बोर्ड, आदर्शनगर, आलनपुर, परमहंस गौशाला, शहर के विभिन्न स्थानो पर रखवाने एवं नियमित पानी भरवाने की अपील की। इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष डॉ. भरतलाल मथुरिया, श्रीमती संतोष मथुरिया, उपसभापति कपिल जैन, चंदन सिंह नरूका, पूर्व जिला महामंत्री देवेन्द्र राठोड़, रोहित गुप्ता, पूर्व शहर मंडल अध्यक्ष निर्मल जैन, मंडल महामंत्री मनीष जैन, मंडल मंत्री रवि शर्मा, प्रेम प्रकाश पाराशर सीताराम सैनी, युवा जिला महामंत्री लोकेश सैनी, सैनी समाज महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती मीरा सैनी, एवं हनुमान माली पार्षद सहित कई भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
أحدث أقدم