Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक
सवाई माधोपुर/गंगापुर सिटी@रिपोर्ट चंद्रशेखर शर्मा। गंगापुर सिटी उपखंड मुख्यालय पर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व स्वयं सेवक संघ के कर्मठ कार्यकर्ता स्वर्गीय मदन सैनी की प्रथम पुण्यतिथि बाई पास स्थित पूर्व विधायक निवास पर सोशियल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन करते हुए भारतीय जनता पार्टी के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर के नेतृत्व में श्रद्धांजलि अर्पित कर मनाई गई।इस अवसर पर पूर्व विधायक गुर्जर ने कहा कि मदन लाल सैनी पार्टी में प्रधानमंत्री मोदी के साथ संघ में ईमानदार कार्यकर्ता के रूप में रहे और उनकी ईमानदार कार्यशैली की मोदी भी प्रशंसा करते हैं।
भाजपा मंडल प्रवक्ता धनेश शर्मा ने कहा कि सैनी का स्वर्गवास 24 जून 2019 को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पद पर रहते हुए हो गया। वे पार्टी में अपने आपको एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप मानते हुए सभी कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करते रहते थे। वे राजस्थान से राज्यसभा सांसद व जीवन के अंतिम दिनों में राजस्थान भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष पद पर आसीन रहे। उनके जीवन मूल्यों को जानकर प्रत्येक पार्टी के कार्यकर्ता को उनका अनुसरण करना चाहिए और पार्टी में अपने आपको सामान्य कार्यकर्ता मानते हुए आगे बढ़ते रहने का प्रयास करना चाहिए।
इस दौरान भाजपा शहर मण्डल अध्यक्ष वीरु पुजारी, जिला उपाध्यक्ष रामसिंह खटाना, महामंत्री मिथलेश व्यास, अशोक कमालपुरा, गोपाल धामोनिया, जिला महामंत्री मनोज बंसल, उपसभापति दीपक सिंघल, जिला प्रवक्ता महेंद्र दीक्षित, अनिल दुबे, पूर्व मण्डल अध्यक्ष गिरधारी सोनी, महेश खण्डेलवाल, मंडल उपाध्यक्ष वेदप्रकाश सोनवाल, कमलेश महावर, भाजयुमो अध्यक्ष विष्णुकांत, डॉ निर्मल, भागचंद कटारिया और अन्य भाजपाइयों ने स्व. सैनी के चित्रपट पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
أحدث أقدم