Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक
सवाई माधोपुर@ रिपोर्ट चंद्रशेखर शर्मा । सवाई माधोपुर जिला रोजगार कार्यालय सवाई माधोपुर द्वारा बेरोजगार आशार्थियों को रोजगार के लिये कोविड-19 से उत्पन्न परिस्थितियों में ऑनलाईन/डिजीटल कौशल, रोजगार एवं उद्यमिता शिविर/प्लेसमेन्ट के लिए चल रहे शिविर का आयोजन का 25 जून तक होगा।जिला रोजगार अधिकारी विवेक भारद्वाज ने बताया कि ऑनलाईन शिविर में विभिन्न क्षैत्रों की कम्पनियों को ऑनलाईन आमंत्रित किया गया है जो पात्र आशार्थियों को ऑनलाईन शिविर के माध्यम साक्षात्कार लेकर चयन प्रक्रिया करेगी। उन्होंने बताया कि इसके लिए आशार्थी की आयु 18 से 30 वर्ष एवं कम से कम 10वीं पास होना आवश्यक है। कम्पनियों द्वारा भर्ती के लिए ऑनलाईन आवेदन ऑनलाईन/डिजीटल शिविर के माध्यम से साक्षात्कार लिये जायेंगे।
इच्छुक बेरोजगार आशार्थी जो ऑनलाईन शिविर का लाभ लेना चाहते है, वे … ई-मेल आईडी पर जाकर भी  आवेदन कर सकते हैं।
أحدث أقدم