Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक
  कुल आवंटित 673 मीट्रिक टन में से अब तक 546 मीट्रिक टन चना दाल का  वितरण । 
सवाई माधोपुर@ रिपोर्ट चंद्रशेखर शर्मा। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के चयनित परिवारों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत अप्रेल से जून 2020 तक प्रतिमाह प्रति परिवार एक किलो प्रति राशनकार्ड के हिसाब से 3 किग्रा चना दाल प्रति परिवार राशन दुकानों पर निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। जिला रसद अधिकारी सौरभ जैन ने बताया कि जिले में योजना के तहत कुल 673 मीट्रिक टन चना दाल का आवंटन किया गया है। जिसमें से अब तक 546 मीट्रिक टन चना दाल का वितरण किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि एनएफएसए के तहत जिन पात्र परिवारों ने अभी तक चना दाल प्राप्त नहीं की है, वे 30 जून तक राशन दुकान से प्राप्त कर सकते है। इसी प्रकार जिन उपभोक्ताओं ने एक माह की एक किग्रा प्राप्त कर ली है तो वे भी शेष 2 किग्रा दाल राशन की दुकान से प्राप्त कर सकते है।इसी प्रकार प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के चयनित परिवारों को माह अप्रेल से जून 20 का प्रतिमाह प्रति यूनिट पांच किग्रा अतिरिक्त गेहूं दिया गया था, लेकिन अभी तक कुछ उपभोक्ताओं ने तीनों माह का गेहूं प्राप्त नहीं किया था। इस संबंध में जिला रसद अधिकारी ने अप्रेल एवं मई माह का गेहूं जिनका छूट गया था, वे भी 30 जून तक राशन दुकानों से प्राप्त कर सकते है।
أحدث أقدم