Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक
जिंगल एवं गीतों के माध्यम से लोगों को दिया कोरोना के प्रति जागरूकता का संदेश।
सवाई माधोपुर@रिपोर्ट चंद्रशेखर शर्मा। सवाई माधोपुर जिले में संचालित 10 दिवसीय  कोरोना जन जागरूकता अभियान के तहत  जागरूकता रथ ने रविवार को बौंली पंचायत समिति क्षेत्र के विभिन्न गांवों एवं कस्बों में लोगों के बीच वैश्विक महामारी कोरोना को लेकर व्यापक संदेश प्रसारित किया।  अभियान के अंतर्गत जन जागरूकता रथ ने खिरनी, हरसोता, बौंली, मित्रपुरा एवं पीपलवाड़ा आदि जगहों पर पहुंचकर आमजन को कोरोना संक्रमण के दुष्प्रभाव एवं बचाव के उपाय सुझाए। यहां जागरूकता रथ ने ग्रामीणों को कोरोना बचाव के सम्बंध में विभिन्न माध्यमों से महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की ।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा तैयार करवाये गये इस रथ ने ऑडियों और वीडियो फिल्म एवं जिंगल के माध्यम से 2 गज दूरी रखने, बार-बार हाथ धोने, घर से बाहर निकलते समय मास्क लगाने और सार्वजनिक स्थानों पर न थूकने का संदेश दिया। इस अवसर पर जागरूकता सामग्री का वितरण भी किया गया। रथ के माध्यम से राजस्थान सतर्क है। सतर्क रहेंगे तो ही बचाव संभव का संदेश देते हुए जागरूकता प्रचार सामग्री का वितरण किया गया। सोमवार को जागरूकता रथ यूपीएचसी हिंगोटिया, यूपीएचसी उदेई मोड, सेवा, गंगापुर सिटी अर्बन क्षेत्र में  पहुंचकर लोगों को कोरोना से बचाव एवं सतर्कता के लिए जागरूक करेगा।

जागरूकता अभियान के तहत सोमवार को होगी साइकिल रैली
सवाई माधोपुर। जिले में कोरोना जागरूकता के लिए चलाए जा रहे दस दिवसीय जागरूकता अभियान के तहत प्रतिदिन विभिन्न गतिविधियां एवं कार्यक्रमों का आयेाजन कर लोगों को कोरोना से बचाव के लिए सावधानी रखने के लिए जागरूक किया जा रहा है। जिला कलेक्टर नन्नूमल पहाडिया ने बताया कि जागरूकता अभियान के तहत चल रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में सोमवार को जिला खेल अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक एवं नेहरू युवा केन्द्र के तत्वावधान में जिले भर में साइकिल रैली निकालकर कोरोना जागरूकता का संदेश दिया जाएगा। जिला मुख्यालय पर साइकिल रैली सोमवार को सुबह साढे सात बजे कलेक्ट्रेट से रवाना होगी। इसी प्रकार ब्लॉक एवं उपखंड मुख्यालयों पर भी उपखंड अधिकारी, विकास अधिकारियों के निर्देशन में साइकिल रैली निकाली जाएगी। जिला कलेक्टर ने जागरूकता कार्यक्रम में आमजन की भागीदारी बढाने तथा लोगों को कोरोना से बचाव के लिए रखी जाने वाली सावधानियों के लिए जागरूक करने के लिए प्रेरित किया।
أحدث أقدم