Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक



 माटी की महक न्यूज़ अजमेर (किशनगढ़)भैरुसिंह चौहान। भादू चेरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में आगामी 5 अक्टूबर 2025, रविवार को किशनगढ़ में संगीतमय भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन होगा। अहमदाबाद से पधार रहे प. पूज्य अश्विन पाठक गुरूजी इस आयोजन का वाचन करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन क्रिस्टल पार्क के सामने, लिंक रोड किशनगढ़ पर 1111 आसनों पर किया जाएगा।  इस संबंध में रविवार को लिंक रोड स्थित भैरव मंदिर के सामने आयोजित बैठक में आसन बुकिंग पुस्तिका एवं प्रचार सामग्री का विमोचन किया गया। साथ ही आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया।  

समितियों का गठन और जिम्मेदारियां  

आयोजन के लिए कोर कमेटी में श्रीलाल भादू, लक्ष्मी नारायण सोनगरा, विष्णु दत्त शर्मा, संजय पापड़ीवाल, शंभू शर्मा, विमल सिंह बाफना, भगवती चरण जोशी, अमित सोनी, बिन्दु सोमानी, टीना सोमानी, राजेन्द्र कर्नावट, उत्कृष्ट अग्रवाल व प्रकाश राठी को शामिल किया गया है।  कार्यक्रम का समन्वय कंवल प्रकाश, सत्यनारायण भंसाली, मयंक दाधीच एवं लेखराज राठौड़ करेंगे।  प्रशासनिक जिम्मेदारी पवन जोशी व विनोद झंवर को सौंपी गई है। निमंत्रण समिति का दायित्व भगवती चरण जोशी व परमेश्वर शर्मा को दिया गया। आसन समिति में अमित सोनी, धीरज सैनी, लक्ष्मीनारायण सोनगरा व एडवोकेट राजेन्द्र आचार्य चुने गए। मीडिया प्रचार की जिम्मेदारी सुनील दाधीच को दी गई है।  यातायात एवं परिवहन की व्यवस्था महिपाल चौधरी देखेंगे। टेंट, लाइट व साउंड की जिम्मेदारी संजय पापड़ीवाल व परमेश्वर शर्मा संभालेंगे। चिकित्सा सेवा डॉ. प्रवीण गुप्ता के नेतृत्व में रहेगी। इसके अलावा पंडाल स्वागत एवं खंड व्यवस्था के लिए सावित्री इनाणी, शिखा लखोटिया, मंजू मूंदड़ा, शिमला कुमावत, जे.पी. काबरा, आशिष गर्ग व अन्य सहयोगी जिम्मेदार रहेंगे।  

 सहयोग में आगे आए संगठन  

बैठक में समिति सदस्यों सहित हेमन्त भादू, राजेश चौधरी, ओमप्रकाश जोशी, संगीत अग्रवाल, नेहा अग्रवाल, रितु मंगलानी, हेमा इनाणी, अशोक कुमार शर्मा, सुरेन्द्र जैन, राजेन्द्र तिलोनिया, नरेन्द्र सिंह, प्रदीप कुमार, मुकेश घसवा व प्रभा दाधीच को भी जिम्मेदारियां सौंपी गईं। ट्रस्ट के प्रदीप चौधरी ने बताया कि आयोजन के सफल संचालन के लिए शहर के विभिन्न संगठन भी विशेष सहयोग प्रदान करेंगे।  

أحدث أقدم