Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक




 मेहंदी कार्निवल में महिलाओं ने उत्साह से भाग– समाज की प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

माटी की महक न्यूज़ किशनगढ़@भैरुसिंह चौहान।श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव के अंतर्गत रविवार को अग्रसेन भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जगदीश नारायण, पुनीत, अमित बंसल ने महाराज अग्रसेन एवं कुलदेवी लक्ष्मी माता की आरती करके रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि का समाज की विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों ने माला पहनकर शॉल ओडाकर अभिनन्दन किया। रक्तदान शिविर में 213 यूनिट रक्तदान हुआ। शिविर में जवाहरलाल नेहरू अजमेर विद्यापति ब्लड बैंक अजमेर एवं वाईएन ब्लड बैंक किशनगढ़ की टीम ने सहयोग किया। शिविर में अग्रवाल समाज संस्था से कैलाश चंद्र अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, कमल किशोर मोर, सत्यस्वरूप, अग्रवाल, विष्णु अग्रवाल, नवयुवक मंडल से निशांत गर्ग, एडवोकेट प्रदीप अग्रवाल, जयंती संयोजक मंडल से अमित अग्रवाल, विनोद बंसल, रमाकांत अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, जयेश कामदार, राधेश्याम गर्ग, अशोक गोयल, संजय अग्रवाल, के अलावा अतुल अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, राजेश धानुका, आशीष अग्रवाल, अनूप केजरीवाल, नटवरला अग्रवाल, भरत अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल, आदि मौजूद रहे।

मेहंदी कार्निवल एवं मेहंदी प्रतियोगिता

दोपहर में अग्रसेन बिहार में मेहंदी कार्निवल एवं मेहंदी प्रतियोगिता हुई। मुख्य अतिथि शकुंतला गर्ग, मोनिका गर्ग ने महाराज अग्रसेन के चित्र पर पुष्पहार समर्पित कर किया। मेहंदी कार्निवल में महिलाओं ने डांस, हास्य व्यंग्य, कविता पाठ, मनोरजनात्मक खेल से सभी का मनोरंजन किया गया। इसके अलावा महिलाओं ने सुंदर मेहंदी बनाई। इस दौरान महिला मंडल हेमलता गर्ग, सीमा गोयल, मंजू गोयल, अनीता बानूडा, जूली गर्ग, इंदु अग्रवाल, ममता पोद्दार, अंजलि अग्रवाल के साथ टीना अग्रवाल, माधुरी गोयल, मधु पोद्दार, अर्चना अग्रवाल, मीनू अग्रवाल, कौशल्या अग्रवाल, मोना अग्रवाल, प्रियंका अग्रवाल, राजरानी अग्रवाल, बीना गोयल, मंजू बिंदल, डॉ सुनीता मित्तल, डिंपल अग्रवाल का सहयोग रहा।

श्री अग्रसेन अवॉर्ड सेरेमनी

श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव पर अग्रसेन विहार में श्री अग्रसेन अवॉर्ड सेरेमनी, मेधावी छात्र- छात्राओं का परितोषण वितरण, 80 वर्ष से अधिक समाज के पुरुष व महिलाओं का सम्मान एवं अग्र भामाशाह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सभी समाज की प्रतिभाओं का मुख्य अतिथि आत्माराम, पवन, राजकुमार अग्रवाल के साथ अग्रवाल समाज की विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों ने माला पहना कर स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मान किया गया। रवि अग्रवाल, दयाराम सेकसरिया, विकास रामचंद्रका, मुकेश गर्ग, दुर्गेश सिंघल, सुमित अग्रवाल, मनीष गुप्ता, अंकुश अग्रवाल, आयुष अग्रवाल, सुनील अग्रवाल का सहयोग रहा।

श्री अग्रसेन जयंती पर शोभायात्रा कल

श्री अग्रवाल समाज संस्था के तत्वाधान में 22 सितम्बर को श्री अग्रसेन जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। अध्यक्ष कैलाश चंद अग्रवाल ने बताया कि श्री जयंती महोत्सव के अंतर्गत 22 सितंबर को अग्रसेन जयंती महोत्सव पर सुबह 8 बजे अग्रसेन भवन में महाराजाधिराज श्री अग्रसेन महाराज की पूजा एवं अर्चना के बाद सुबह 9 बजे भव्य शोभायात्रा प्रारंभ होगी। शोभायात्रा में नवरात्रि के पावन पर्व पर माता के नौ स्वरूपों की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री रामस्वरूप कुलभूषण विद्या भूषण खेतावत ब्यावर वाले होंगे। प्रसाद वितरण श्री घनश्याम अग्रवाल कुचामन वालों की तरफ से किया जाएगा। महामंत्री प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि शाम 6:30 अग्रसेन सर्किल पर महा आरती एवं भव्य आतिशबाजी की जाएगी। जिसके मुख्य अतिथि श्री सूरज नारायण, लक्ष्मीपत, अनूप अग्रवाल मीठड़ी वाले होंगे। शाम 7:15 से सिटी रोड स्थित श्री अग्रवाल कन्या पाठशाला परिसर में श्री अग्रसेन जयंती एवं श्री अग्रवाल बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के 78वे वार्षिकोत्सव के उपलक्ष में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा।

أحدث أقدم