Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक


 माटी की महक न्यूज़ किशनगढ़।  सकल माली समाज यूथ क्लब एवं योग समिति किशनगढ़ के तत्वाधान में शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।योग समिति के मीडिया प्रभारी सुनील इंदौरा ने बताया कि सकल माली समाज किशनगढ़ के द्वारा शनिवार को प्रातः शिवाजी नगर स्थित मालियान पंचायत संस्था भवन में सामूहिक योग करके अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। जिसमें शिवाजी नगर, पंडित फतेह लाल नगर, नया शहर, हाउसिंग बोर्ड, चेनपुरिया, कृष्णापुरी, मालियों की ढाणी, बजरंग कॉलोनी सहित किशनगढ़ के समस्त क्षेत्र के माली समाज के बच्चों, युवकों युवतियों, प्रौढजनों ने योग करके स्वस्थ रहने के मूल मंत्र का महत्व जाना। इस सामूहिक योग की खास बात यह थी कि इसमें 5 वर्ष से लेकर 75 साल तक के माली समाज के लोगों ने भाग लिया। उपस्थित सभी लोगों को योग समिति की ओर से नि:शुल्क टी शर्ट दी गई। इस योग कार्यक्रम में किशनगढ़ के स्केटिंग कोच नरेंद्र मालाकार ने सभी को सामूहिक योग करवाया तथा मीडिया प्रभारी सुनील इंदौरा ने धन्यवाद स्थापित किया।

أحدث أقدم