Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक


 

 माटी की महक न्यूज़ किशनगढ़ - श्री श्याम मित्र मंडल टिकावड़ा द्वारा 18वी खाटू श्याम पदयात्रा का आयोजन 3अगस्त  2025 को किया जा रहा है पदयात्रा को लेकर श्याम मित्र मंडल की मीटिंग रविवार को माहेश्वरी पंचायत भवन,महेश पथ तेली मौहल्ला,मदनगंज में आयोजित की गई मीटिंग में मित्र मंडल के संरक्षक हरिप्रसाद बियानी, अध्यक्ष हरीश मालू,दिनेश लखोटिया, अजय काबरा ने बताया की 18वी पदयात्रा का आयोजन 3अगस्त रविवार को होगा यह पैदल यात्रा रींगस से प्रातः 7:00 बजे शुरू होगी  इस पदयात्रा के जत्थे में श्रद्धालु श्याम पताका व मधुर भजनों के साथ नाचते- गाते सांय 7:00 बजे खाटू श्याम पहुंचेगी जहां सांयकालीन भोजन के पश्चात रात्रि मे कोटपूतली वालों की धर्मशाला में श्याम बाबा की विशाल भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें प्रमुख भजन गायको द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी दूसरे दिन 4 अगस्त  को  श्याम बाबा के महाप्रसादी व बड़े धूम धाम से गाजे-बाजो के साथ श्याम भोग व पताका चढाई जायेगी,मित्र मंडल के संरक्षक राधामोहन सारड़ा, चन्द्रनारायण मालू ,अशोक लखोटिया ने बताया कि मीटिंग की शुरुआत भगवान महेश की पूजा अर्चना, दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई, मीटिंग में यात्रा से संबंधित सभी को अलग-अलग व्यवस्था व जिम्मेदारियां दी गई, जिसके तहत सभी आवश्यक तैयारियां की जाएगी,मीटिंग में अध्यक्ष हरीश मालू, संरक्षक राधामोहन सारड़ा, चंद्रनारायण मालू, हरिप्रसाद बियानी, अशोक लखोटिया, सुभाषचंद्र मालू, पंचायत संस्था अध्यक्ष रामनारायण झवर,दिनेश लखोटिया, अजय काबरा, सुभाषचंद्र लक्षकार, श्यामसुंदर शारदा, बबलू शर्मा,सुरेश शारदा,प्रहलादचंद मालू, राजकुमार मालू, रमेश गुरु, राजप्रकाश काबरा, बालमुकुंद मूंदड़ा,मनोज काबरा, मुकेश मुंदडा,सतीश लखोटिया,नरेश शारदा,नीरज प्रजापत, मौजूद रहे 

أحدث أقدم