आगामी कार्यक्रमों की विस्तार योजना बनाई।
माटी की महक न्यूज़ किशनगढ़/@भैरुसिंह चौहान सिटी रोड़ स्थित लक्ष्य-बोध कार्यालय में विश्व हिन्दू परिषद की जिला बैठक का आयोजन रखा गया जिसमें अजमेर जिले के समस्त प्रखंडों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मंत्री, सहमंत्री व सयोंजक ने जिला बैठक में भाग लिया जिसमे जिला मंत्री श्याम मनोहर सोनी ने संगठन की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए आगामी धर्म रक्षा निधि कार्यक्रम के साथ प्रान्त बैठक एवं समस्त खंडो व समस्त बस्तियों तक संघटन के कार्यकर्ताओं को आगामी सत्र में जोड़ने की विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा की गई। बैठक में किशनगढ़ प्रखंड से ओमप्रकाश मीना, रामसिंह चौहान, दिलीप कुमावत, जुगलकिशोर, नगर से भगवानप्रसाद,भूपेंद्र व नसीराबाद से जसवंतसिंह गुर्जर, देवराज चौधरी, ललित राठी अराई से कैलाश राव, छोटू जी पुष्कर से रामकरण मेघवाल,शुभम पराशर,लोकेश गहलोत। रूपनगढ़ से यज्ञनारायण, मनोज सैन,यशवंत हाड़ा, सुनील चौहान आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।अंत में बैठक शांति पाठ के साथ संपन्न हुई।
