Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक






 माटी की महक न्यूज़ किशनगढ़ -मंगला आरती ग्रुप परिवार का शरदीय नवरात्रे में आसन टेकडी स्थित काली माता मंदिर में मां काली की पूजा अर्चना से आगाज करते हुवे कन्या पूजन व कन्याओं व बच्चो के लिए भोजन प्रसाद के साथ साथ देवी स्वरूपा कन्याओं को विभिन्न प्रकार के उपहार भेंट करने का आनंद भी ग्रुप परिवार ने सामूहिक रूप से लिया । पश्चात शानदार भजनों व कीर्तन के आनंद से मंदिर प्रांगण में आनंद उत्सव मनाया । इससे पूर्व मंगला आरती ग्रुप परिवार के सदस्य किशनगढ़ शहर स्थित भैरूं घाट स्थित प्राचीन बालाजी मंदिर में आरती के पश्चात बालाजी के भजनों से भक्तिमय आनंद बरसाया ।भजन कीर्तन के साथ गरबा व डांडिया उत्सव का आयोजन भी मनाया, उसके पश्चात मंदिर में आने वाले सभी भगतो के लिए भोजन प्रसाद का रखा गया  मंगला ग्रुप के सरंक्षक समिति के गणेश राठी, रामनिवास शर्मा, श्याम सुंदर माहेश्वरी, ओमप्रकाश तापड़िया, दिनेश खाबाणी, चंद्रप्रकाश अग्रवाल, श्रीनिवास अग्रवाल, रूपचंद छापरवाल के सानिध्य में प्रकाश राठी, विजय दरगड, रामप्रकाश शर्मा, ओमप्रकाश राजपुरोहित, रमेश जांगिड़, जीतू अग्रवाल, मोहन मावे वाले, श्रीमती रक्षा झवर, प्रियंका अग्रवाल, प्रभा चौधरी, सरिता अग्रवाल, मंजू शर्मा, विशाखा शर्मा, सिमरन शर्मा, रंजू दरगड आदि ने व्यवस्थाओं को व्यवस्थित रूप से अंजाम दिए ।भजन का आनंद रामनिवास शर्मा, विजय दरगड, रक्षा झवर,  प्रकाश राठी, प्रियंका अग्रवाल, रामप्रकाश शर्मा, रमेश जांगिड़ आदि ने अपने स्वरों में दिए  प्रख्यात पंडित राजेश काकड़ा ने पूजन अर्चना के पश्चात कन्या पूजन का कार्य पूर्ण रूप से विधि विधान से करवाए  मंदिर समिति से सुखदेव गुर्जर, महेश शर्मा व उनकी टीम सदस्यो ने भी व्यवस्थाओं में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया ।आयोजन के अंत में मंगला आरती ग्रुप परिवार के गणेश राठी, प्रकाश राठी, विजय दरगड, रक्षा झवर ने मंदिर समिति के साथ साथ ग्रुप परिवार के सभी सदस्यों को धन्यवाद व आभार प्रकट किया ।
أحدث أقدم