Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक

माटी की महक किशनगढ़। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या एक ने रात में दुकान की छत पर कूद कर तोड़फोड़ करने पर परिवादी द्वारा पेश किए गए परिवाद के आधार पर मदनगंज थाना पुलिस को जांच के आदेश दिए है। परिवादी मोहित गर्ग ने वकील शिवा पंवार के जरिए न्यायालय में परिवाद पेश कर विनोद, दिलीप सहित अन्य के खिलाफ आरोप लगाते हुए बताया कि 1 सिंतबर को रात्रि में करीब 10 से 11 बजे बालाजी मंदिर के सामने घी तेल की दुकान की छत पर तोड़फोड़ कर गेट तोड़ने का प्रयास किया गया है। उक्त अपराध रात्रि गृह भेदन की श्रेणी में आता है। जिस पर न्यायालय ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच करने के आदेश दिए हैं।




 

أحدث أقدم