Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक


 अजमेर | रिपोर्ट राजवीर सिंह / लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा एवं उसके सहयोगी दलों द्वारा की गई अभद्र एवं  अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला कलेक्ट्रेट अजमेर पर उग्र प्रदर्शन किया । काग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष विजय जैन के नेतृत्व में प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की  इस दौरान कांग्रेसियों एवं पुलिस के बीच हल्की झड़प भी  हुई । इस अवसर पर कांग्रेसी नेताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार के मंत्रियों एवं उनके सहयोगी दल के नेताओं द्वारा राहुल गांधी के खिलाफ अनर्गल टिप्पणी करने की कड़े शब्दों में निंदा  करते हुए जिला कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देकर कार्यवाही करने की मांग की ।प्रदर्शन में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक डॉ राजकुमार जयपाल अजमेर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी एवं अजमेर डेयरी के सदर रामचंद्र चौधरी पीसीसी सचिव सुनील लारा रेनू मेघवंशी रश्मि हिंगोरानी सदस्य महेंद्र सिंह रलावता पूर्व विधायक डॉ श्री गोपाल बाहेती कमल बाकोलिया नगर निगम अजमेर में नेता प्रतिपक्ष डाँ द्रोपती कोली शहर महासचिव शिवकुमार बंसल अशोक बिंदल महेश चौहान एवं ब्लॉक अध्यक्षों सहित कांग्रेस के बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे  |
أحدث أقدم