Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक


 माटी की महक किशनगढ़ |श्री मुनिसुव्रतनाथ दिगंबर जैन पंचायत की ओर से दिगंबर जैन समाज का सबसे बड़ा पर्व अनंत चतुर्दशी पयुर्षण पर्व के अंतिम दिन रूपनगढ़ रोड स्थित श्री मुनिसुव्रतनाथ मंदिर जी में मंगलवार को प्रातः कालीन 24 तीर्थंकर भगवानों को 24  पांडूकशीला पर विराजमान कर श्री जी के अभिषेक एवं शांतिधारा  की गई।पंचायत उपाध्यक्ष दिलीप कासलीवाल ने बताया कि श्री मुनिसुव्रतनाथ दिगंबर जैन पंचायत के तत्वाधान में जैन धर्म के 24 तीर्थंकर को 24 परिवारों द्वारा श्री जी के पंचामृत अभिषेक एवं विश्व शांति की कामना के लिए शांतिधारा की गई। अभिषेक शांतिधारा के पश्चात वासुपूज्य भगवान को निर्वाण मोदक चढ़ाया गया। कोषाध्यक्ष चेतन प्रकाश पांडया ने बताया कि अनंत चतुर्दशी पर्व के तहत सायंकालीन श्री जी के पंचामृत अभिषेक-शांतिधारा एवं श्री जी की चरणों की माल का सौभाग्य महेंद्र कुमार मोहित कुमार लक्षित काला परिवार ढाणी वाले मिला। श्री जी के जल, अनार रस, मोसंबी रस, दूध, दही, घी, शक्कर, सुगंधित जल से पंचामृत अभिषेक किए गए तत्पश्चात विश्व शांति, देश एवं समाज के उत्थान के लिए के लिए शांतिधारा की गई। शांतिधारा के बाद पंच परमेष्ठी, मूलनायक मुनिसुव्रतनाथ भगवान, महावीर भगवान, पार्श्वनाथ भगवान, आचार्य वर्धमान सागर महाराज, पद्मावती माता एवं क्षेत्रपाल बाबा की वीर संगीत मंडल की मधुर लहरियों पर नाचते गाते भक्ति भाव से संगीतमय आरती की गई।अंत में पंचायत अध्यक्ष विनोद पाटनी ने ब्रह्मचर्य धर्म के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। 

أحدث أقدم