Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक


माटी की महक न्यूज़ रिपोर्ट राजवीर सिंह /अजमेर । महर्षि दयानन्द निर्वाण स्मारक न्यास, भिनाय कोठी में शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जन्म जयन्ती के पावन अवसर पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। जिसमें रोगियों को निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा वितरण शिविर का आयोजन किया गया। निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में महर्षि दयानन्द निर्वाण स्मारक न्यास के प्रधान व पूर्व विधायक डॉ॰ श्रीगोपाल बाहेती ने कहा कि गरीबों और असहाय लोगों की सेवा करना एक पुण्य का कार्य है। ऐसे रोगी जो अपना इलाज नहीं करा पाते उनके लिए महर्षि दयानन्द निर्वाण स्मारक न्यास में प्रतिमाह निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित कर मरीजों को निःशुल्क दवा का वितरण किया जाएगा। शिविर संयोजक व निर्वाण न्यास के मंत्री सोम रत्न आर्य ने बताया की स्वामी दयानन्द सरस्वती का जीवन भी लोक सेवा व राष्ट्र सेवा को समर्पित था इसी तर्ज पर प्रत्येक माह निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन कर लोक सेवा का कार्य करेगी। इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सक डॉ॰ हेमन्त सिंह, महिला रोग विशेषज्ञ डॉ॰ अदिति सिंह राव, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ॰ श्वेता तिवारी, नर्सिंग स्टाफ श्रीमती मीरा लखानी, पूनम सिस्टर सहित अन्य चिकित्सा स्टाफ ने अपनी निःशुल्क सेवाएं प्रदान की। इस अवसर पर आचार्य जागेश्वर प्रसाद निर्मल, राहुल आर्य, पूनम राजोरिया, वन्दना आर्या, ऐडवाकेट एस.एन. रिझवानी, एडवाकेट विजयलक्ष्मी, पूर्व पार्षद महेन्द्र जोधा व जयन्त सिंह सहित अन्य लोग अन्य लोग उपस्थित रहे। 

أحدث أقدم