Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक


महंत श्यामसुंदर शरण देवाचार्य को सुरक्षा दिए जाने की मांग, ब्राह्मण महासभा ने कलक्टर एसपी को सौंपा ज्ञापनमाटी की महक अजमेर @राजवीर सिंह : नरसिंह मंदिर होली धड़ा के महंत श्यामसुंदर शरण देवाचार्य को जानमाल की सुरक्षा दिए जाने के संबंध में राजस्थान ब्राह्मण महासभा जिला अजमेर और पुजारी सेवक महासंघ अजमेर के संयुक्त तत्वाधान में प्रतिनिधियों और संतों के सानिध्य में पुलिस अधीक्षक और जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मांग की गई कि महंत श्यामसुंदर शरण को सुरक्षा प्रदान की जाए और उनके खिलाफ हुई धमकियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। सनातन धर्म रक्षा संघ अजय मेरु राजस्थान के अध्यक्ष अजय शर्मा पूर्व न्यायाधीश ने बताया कि समुचित पुलिस कार्रवाई वह मठ जी को सुरक्षा नहीं देने पर केंद्र सरकार में राज्य सरकार को ज्ञापन प्रस्तुत किया जाए |

أحدث أقدم