माटी की महक न्यूज़ अजमेर राजवीर सिंह | पटवार संघ अजमेर द्वारा लगातार दूसरे दिन भी पेन डाउन करके तहसील मुख्यालय पर धरना जारी रखा । पटवार संघ द्वारा गिरदावरी ऐप में संशोधन को लेकर दो दिन से कलम डाउन कर के धरने पर बैठा है । लेकिन सरकार द्वारा अभी तक कोई संज्ञान नहीं लिया गया जिसकी बदौलत पटवार संघ में अपनी माँग को लेकर अनिश्चित क़ालीन पेन डाउन का निर्णय लिया है । आज के पेन डाउन को कर्मचारी महासंघ ज़िलाध्यक्ष विनोद रतनू ने समर्थन दिया और साथ ही महासंघ के राजकुमार गर्ग उमेश शर्मा चंद्रशेखर शर्मा सतीश जाटव ओम प्रकाश गुर्जर प्रवीण मीणा नितिन चतुर्वेदी बछराज सिंह आदि कर्मचारी नेताओं ने समर्थन दिया ।पटवार संघ से ज़िलाध्यक्ष दीपक चौधरी रामलाल गुर्जर सुरेंद्र चौधरी सहित समस्त पटवारी धरने पर बैठ कर विरोध प्रदर्शन किया ।
