Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक


 श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम आयोजित

माटी की महक न्यूज़ खाचरियावास।रिपोर्ट रघुवीर सिंह भाटी  संत भूषण महंत भरतरामदास महाराज महामंडलेश्वर, टीलाधाम की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन बुधवार शाम को वीर हनुमान मंदिर परिसर टीलाधाम पर अग्र पीठाधीश्वर राघवाचार्य महाराज की अध्यक्षता में आयोजित की गई। राघवाचार्य महाराज ने कहा कि महंत भरत राम दास महाराज ने सनातन धर्म को आगे बढ़ाया है बड़े-बड़े यज्ञ करवा कर संत समाज का मान सम्मान भी किया है उनका देवलोकगमन हो जाना संत समाज के लिए अपूर्णीय क्षति है श्रद्धांजलि सभा में महाराज के उत्तराधिकारी चतुर्भुजदास महाराज ने बताया की 15 मई को विशाल भंडारे का आयोजन व चादरपोशी की रस्म होगी । इस दौरान हरी कीर्तन किया गया। महाराज की तस्वीर के समक्ष उपस्थित लोगों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान पलसाना के मनोहर शरण दास महाराज, जालुंड के सेवक शरण महाराज,सुरेश दास महाराज,जुगल शरण महाराज,राम बिहारी दास महाराज,गोविंद दास महाराज,बृजमोहन दास महाराज,अवध बिहारी महाराज सामोद,शत्रुघ्न दास महाराज,राघव शरण महाराज,बंसीदास महाराज,पं.महेंद्र शास्त्री,पं,संतोष कृष्ण गौड़ सहित काफी संख्या में संत समाज व आसपास के सैकड़ो गांवो के हजारों की संख्या में ग्रामीणजनों ने  श्रद्धांजलि अर्पित की।


أحدث أقدم