Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक

माटी की महक न्यूज़ किशनगढ़। माँ भारती रक्षा मंच किशनगढ़ के तत्वावधान में महर्षि नारद जयंती पर पत्रकारों का सम्मान किया जाएगा। मंच के अध्यक्ष डॉ विनय सिंह चौहान ने बताया कि 24 मई को महर्षि नारद की जयंती पर नगर के पत्रकारों का सम्मान समारोह लक्ष्मीनगर स्थित रीसेंट पब्लिक स्कूल में किया जाएगा। गौरतलब है कि नारद जयंती को विश्व पत्रकारिता दिवस के रूप में विश्वभर में मनाया जाता है। क्योंकि महर्षि नारद जी को विश्व का प्रथम पत्रकार माना गया है इसीलिए उनकी जयंती को पत्रकारिता दिवस के रूप में मनाया जाता। माँ भारती रक्षा मंच किशनगढ़ द्वारा विगत कुछ वर्षों से यह समारोह हर वर्ष मनाया जाता रहा है जिसमें मंच द्वारा नगर के पत्रकारों को सम्मानित किया जाता है। इसके अलावा समारोह में निजी शिक्षण संस्था वेलफेयर सोसाइटी की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का भी सम्मान किया जाएगा।

أحدث أقدم