Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक




 

आओ करें महावीर का गुणगान...

माटी की महक न्यूज़ @भैरुसिंहचौहान अग्निवंशी -किशनगढ़। महावीर जयंती महोत्सव के तहत आचार्यश्री धर्मसागर विद्यालय के चतरदेवी पाटनी सभागृह में शुक्रवार रात्रि में आओ करें महावीर का गुणगान सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। मुनि सुव्रतनाथ दिगम्बर जैन पंचायत  और आचार्य धर्मसागर विद्यालय प्रबंध कार्यकारिणी की ओर से आयोजित समारोह में अंग्रेजी व हिन्दी माध्यम के विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देते हुए कार्यक्रम को यादगार बना दिया।समारोह के मुख्य अतिथि प्रदीप कुमार, कुसुम, तिलक व अरिहन्त चैधरी, आर्जव गोधा थे जबकि विशिष्ट अतिथि रमनलाल, सुनील कुमार, मनीष कुमार भाणावत थे वहीं अध्यक्षता माणकचन्द व सुनील गंगवाल कडैल वालों ने की। अतिथियों ने महावीर स्वामी एवं धर्मसागर के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्र्यापण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अतिथियों का स्वागत मुनि सुव्रतनाथ दिगम्बर जैन पंचायत अध्यक्ष विनोद पाटनी, सुभाष बड़जात्या, दिलीप कासलीवाल, चेतन प्रकाश पांड्या, राजेश पांड्या, आदिनाथ पंचायत के अध्यक्ष प्रकाशचंद गंगवाल, विनोद चैधरी, महावीर जयंती संयोजक राजेन्द्र चैधरी एवं विद्यालय प्रबंध कार्यकारिणी से निर्मल पांड्या ने तिलक, माला व साफा पहनाकर किया। सांस्कृतिक संध्या का आगाज पायल एण्ड पार्टी के गीत एवं स्टाफ महिलाओं द्वारा प्रस्तुत झंडा गीत से हुआ। युवांक, सांची, रिया व आफरीन आदि बच्चों ने जय जिनेन्द्र चलो पाठशाला चले... पर आकर्षक प्रस्तुतियां दी। बाहुबलि के थीम पर आधारित नृत्य नाटिका में मूमल, ज्ञान्या, प्रियांशी, कृतिका की भंगिमाएं देखने योग्य थी। सोलह स्वप्नों पर आधारित सारी नगरी में... गीत के प्यारे बोल पर रूही, श्रेष्ठा, कुमकुम आदि ने सुन्दर नृत्य की प्रस्तुति दी। दीया एण्ड पार्टी ने महावीर चालीसा के गीत के साथ ही महावीर प्रभु का गुणगान किया। चंचल एण्ड पार्टी ने आकर्षक घूमर नृत्य की प्रस्तुतियां देते हुए मौजूद लोगों को भी झूमा दिया। काजल व निकिता ने गरबा गाकर महावीर को पालना झुलावो पलने में प्रस्तुतियां दी। महावीर भगवान के पांच नाम के बाद हिन्दी व अंग्रेजी माध्यम के स्टाफ द्वारा पंच कल्याणक लोगों को बहुत पसंद आया। त्रिशला माता म्हारो लाल कठै... की आकर्षक प्रस्तुतियां दी। धार्मिक गीतों के साथ-साथ नियम पालन करने की नाटक द्वारा भगवान महावीर के पूर्व जन्म के फल का रोचक मंचन किया गया। धर्मसागर स्कूल के स्टाफ द्वारा काॅमेडी एक्ट में वर्तमान में चल रही कुरीतियों पर व्यग्य कसते हुए हास्य की प्रस्तुतियां दी गई। अंत में नियम का फल डांस एक्ट के जरिए पुरूरवा भील की कहानी के द्वारा त्याग के महत्व को दिखावा गया। अतिथियों के अलावा मौजूद समाज के लोगों ने ऐतिहासिक कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए बच्चों की दिलकश व अनूठी प्रस्तुतियों को सराहा। कार्यक्रम का सफल बनाने में लोकेश जैन, संगीता पापडीवाल, सुभाष वैद व कमल रांवका का विशेष सहयोग रहा। मंच संचालन बसंत वैद ने किया। 

ऐतिहासिक कार्यक्रम पर पुरस्कारों की बौछार

महावीर जयंती महोत्सव के अवसर पर आयोजित आओ करे महावीर का गुणगान कार्यक्रम की भव्यता को देखकर हरकोई गदगद नजर आया। सांस्कृतिक संध्या में बच्चों द्वारा दी गई आकर्षक प्रस्तुतियां पर मौजूद समाज के गणमान्यजन ने हाथो-हाथ नगद राशि देकर पुरस्कृत करने की घोषणा कर दी। मीडिया प्रभारी गौरव पाटनी ने बताया कि गीगालाल ओमप्रकाश गोधा, विजय कुमार दिलीप कुमार मनोज कुमार कासलीवाल, माणकचन्द सुनील गंगवाल, रमनलाल सुनील कुमार मनीष कुमार भाणावत और कांता देवी पाटनी सीएम क्लासेज द्वारा कार्यक्रम में प्रस्तुतियां देने वाले सभी बच्चो को नगद पुरस्कार देने की घोषणा की।





أحدث أقدم