Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक




माटी की महक न्यूज़ जयपुर /दौसा रणथंभौर संदेश (चन्द्रशेखर शर्मा)। विश्व ब्राह्मण महासभा ट्रस्ट, सर्व ब्राह्मण एकता मंच व सर्व ब्राह्मण परशुराम सेवार्थ ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान एवं सर्व ब्राह्मण सामूहिक विवाह - सम्मेलन समिति व ब्राह्मण समाज लालसोट के सौजन्य से बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर बुधवार को दौसा जिले के लालसोट उपखंड मुख्यालय पर सर्व ब्राह्मण समाज - सामूहिक विवाह सम्मेलन समारोह बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम से सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में सकल ब्राह्मण समाज के कुल 15 जोड़े(नव दंपति) एक दूसरे का हाथ थाम कर परिणय सूत्र बंधन में बंधे। कार्यक्रम सहसंयोजक एवं विश्व ब्राह्मण महासभा ट्रस्ट राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर विनोद कुमार शास्त्री (कोकरिया )ने बताया कि उपखण्ड मुख्यालय पर स्थित गणपति मैरिज गार्डन में आयोजित इस आयोजन में देश- प्रदेश एवं विदेश (नेपाल) के कई राज्यों एवं जिलों से आए सकल ब्राह्मण समाज के हजारों लोगों की साक्षी में समस्त नव - विवाहित जोड़ों ने पारम्परिक रिति रिवाज के संग अग्नि के समक्ष सात फेरे लेकर अपने  दांपत्य जीवन की नवीन शुरुआत की। प्रदेश के कई जिलों के साथ अन्य प्रांतों से भी वर-वधू परिणय सूत्र बंधन में बंधने के लिए यहां पंहुचे। समारोह की विधिवत शुरुआत मंडप स्थापना के साथ हुई, तत्पश्चात सभी 15 दूल्हों की सामूहिक बारात निकासी कस्बे में गाजे बाजे के साथ निकाली गई, जो की प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए अंत में विवाह स्थल पहुंची।इस दौरान वर पक्ष के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी निभाते हुए बैंड-बाजे की धुन पर जमकर सामूहिक नृत्य किया। निकासी के आयोजन स्थल पर पहुंचने के बाद तोरण व वरमाला जैसी पारम्परिक रिति रिवाज से जुड़ी सभी रस्में पूरी की गई। इसी कड़ी में बाल व्यास आचार्य पवन कुमार तिवाड़ी (कोकरिया) के सानिध्य में विद्वान पंडितों के द्वारा पाणिग्रहण संस्कार की रस्म को विधि-विधान पूर्वक पूर्ण करवाया गया। विवाह सम्मेलन प्रभारी गिर्राज हट्टिका व विश्व ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष विनोद शास्त्री,विश्व ब्राह्मण एकता मंच के सहसंयोजक अनिल कुमार जैमन समेत स्थानीय विप्र समाज के प्रबुद्ध जनों द्वारा कार्यक्रम में शामिल एवं मंचासिन अतिथियों नेपाल के उपराष्ट्रपति के सलाहकार महावीर प्रसाद टोडरी, नेपाल सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट कुलदीप शर्मा, विश्व ब्राह्मणमहासभा की अध्यक्ष डॉ. अनिता मिश्रा, सर्व ब्राह्मण एकता मंच के राष्ट्रीय सह संयोजक पं. पुरुषोत्तम गौड़, कैलाश पाराशर, समाजसेवी पुरुषोत्तम जोशी, सियाराम धाम मलारना चौड़ के मंहत श्री गिर्राज दास जी महाराज के प्रतिनिधि पियूष गहलोत, वरिष्ठ पत्रकार चंद्रशेखर शर्मा ( सवाई माधोपुर), समाजसेवी नर्सिंग ऑफिसर सुनील कुमार तिवाड़ी (गंगापुर सिटी), हेमंत कुमार शर्मा, मुरारीलाल शर्मा, सुरेश राहुवास, रामानांद खेडला, दिनेश अग्रीका, सुरेश सुकार, कमल नयन शर्मा, चौथमल धाकडया, मधु शर्मा, प्रीती शर्मा, भाजपा महिला प्रकोष्ठ की उपाध्यक्ष सुमन खुर्रा, पिंकी कामदार, महेश शर्मा (बैंक वाले), अभिनव जैमनी, अश्विनी पांखला, राजेन्द्र ढंड, सीताराम बिदरखा, रामजीलाल जीतपुर,  सोनू बिनोरी(चेयरमैन प्रतिनिधी), शिव शंकरजोशी, राकेश जोशी, सुभाष भींवाल, श्यामसुंदर मिश्रा, युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, दिनेश लिवाली, पार्षद एलएन भारद्वाज, वेद्रपकाश शर्मा, रघुनंदन मिश्रा, मनोज डोब, दामोदार उपाध्याय, लल्लू मिश्रा, शंभूलाल सैनी, चंदालाल सैनी, रामचरण बोहरा, पुष्पा घौसी, सुरेश घौसी, सतीश घोसी,राधामोहन मिश्रा आदि  का माल्यार्पण कर, भगवा दुपट्टा पहनाकर एवं प्रतिक चिन्ह भेंट कर स्वागत -सम्मान व सहर्ष अभिनन्दन  किया गया। सम्मेलन में भाग लेने वाले वर- वधु से संबंधित लोगों एवं ब्राह्मण समाज सहित अन्य समाजों के लोगों ने भोजन पांडाल में बैठकर पंगत प्रसादी ग्रहण की। पाणिग्रहण संस्कार के बाद जब विर्दाई बेला के समय उपस्थित अधिकांश लोगों की आंखों से रूलाई फूट पड़ी। इसी बीच हजारों लोगों में शामिल महिला- पुरुष,बाल वृद्ध ने सभी ने अपने अपने स्तर से नव विवाहित जोड़ों को सुखी दांपत्य जीवन का आशीर्वाद व भावी जीवन की शुभकामनाएं देते हुए सकुशल विदा किया। समारोह का मंच संचालन अभिनव त्रिपाठी द्वारा  किया गया। यह हस्तियां हुई शामिल, वर- वधु को दिया सुखी दांपत्य जीवन का आशीर्वचन - सामूहिक विवाह सम्मेलन में नव युगल को आर्शीवाद देने लिए कई गणमान्य अतिथि , समाजसेवी व भामाशाह लालसोट पहुंचे। इस कड़ी में नेपाल उपराष्ट्रपति के सलाहकार महावीर प्रसाद टोडरी, नेपाल सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट कुलदीप शर्मा, विश्व ब्राह्मणमहासभा की अध्यक्ष डॉ. अनिता मिश्रा, सर्व ब्राह्मण एकता मंच के राष्ट्रीय सह संयोजक अनिल जैमन, सह संयोजक पं. पुरुषोत्तम गौड़, कैलाश पाराशर, पुरुषोत्तम जोशी, मुरारीलाल शर्मा, सुरेश राहुवास, रामानांद खेडला, दिनेश अग्रीका, सुरेश सुकार, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विनोद शास्त्री कोकरिया, कमल नयन शर्मा, चौथमल धाकडया, मधु शर्मा, प्रीती शर्मा, भाजपा महिला प्रकोष्ठ की उपाध्यक्ष सुमन खुर्रा, पिंकी कामदार, महेश शर्मा बैक वाले, अभिनव जैमनी, अश्विनी पांखला, राजेन्द्र ढंड, सीताराम बिदरखा, रामजीलाल जीतपुर, चेयरमैन प्रतिनिधी सोनू बिनोरी, शिवशंकरजोशी, राकेश जोशी, सुभाष भींवाल, श्यामसुंदर मिश्रा, युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, दिनेश लिवाली, पार्षद एलएन भारद्वाज, वेद्रपकाश शर्मा, रघुनंदन मिश्रा, मनोज डोब, दामोदार उपाध्याय, लललल्लू मिश्रा, शंभूलाल सैनी, चंदालाल सैनी, रामचरण बोहरा, पुष्पा घौसी, सुरेश घौसी, राधामोहन मिश्रा समेत प्रबुद्ध जनों ने सम्मेलन में शिरकत कर नव युगल जोड़ों को अपना आशीर्वाद प्रदान किया।

सामूहिक विवाह सम्मेलन वर्तमान की आवश्यकता है- टोरडी।                        लालसोट। सर्व ब्राह्मण समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन समारोह को कई प्रबुद्ध वक्ताओं एवं ब्राह्मण समाज की हस्तियों ने संबोधित किया। इस अवसर पर बोलते हुए नेपाल उपराष्ट्रपति के सलाहकार महावीर प्रसाद टोरडी ने उपस्थित पांडाल को संबोधित करते हुए कहा कि भारत व नेपाल देश भले दो अलग अलग देश हों, लेकिन दोनों की आत्मा एक ही है। उन्होंने कहा कि अयोध्या के श्री राम भारत देश के पुत्र हैं, तो माता जानकी हमारे देश की पुत्री हैं। इस लिए आप मुझे अपना मामा ही मानकर चलिए। टोरडी ने सामूहिक विवाह सम्मेलन के आयोजन हेतु नेपाल में स्थापित अपने ट्रस्ट की ओर से 51000 रूपये के सहयोग की भी मंच से घोषणा की। इसके अलावा पशुपति नाथ मंदिर की ओर से अभिमंत्रित रुद्राक्ष सहित आवश्यक सामग्री 15 जोड़ों को भेंट स्वरूप प्रदान की।विश्व ब्राह्मण महासभा ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अनिता मिश्रा ने अपने वक्तव्य में सामूहिक विवाह सम्मेलनों को वर्तमान के समय की मांग बताया। उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह से जरूरतमंद परिवारों का सम्मान बढ़ता है।लालसोट। सर्व ब्राह्मण समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन समारोह को कई प्रबुद्ध वक्ताओं एवं ब्राह्मण समाज की हस्तियों ने संबोधित किया। इस अवसर पर बोलते हुए नेपाल उपराष्ट्रपति के सलाहकार महावीर प्रसाद टोरडी ने उपस्थित पांडाल को संबोधित करते हुए कहा कि भारत व नेपाल देश भले दो अलग अलग देश हों, लेकिन दोनों की आत्मा एक ही है। उन्होंने कहा कि अयोध्या के श्री राम भारत देश के पुत्र हैं, तो माता जानकी हमारे देश की पुत्री हैं। इस लिए आप मुझे अपना मामा ही मानकर चलिए। टोरडी ने सामूहिक विवाह सम्मेलन के आयोजन हेतु नेपाल में स्थापित अपने ट्रस्ट की ओर से 51000 रूपये के सहयोग की भी मंच से घोषणा की। इसके अलावा पशुपति नाथ मंदिर की ओर से अभिमंत्रित रुद्राक्ष सहित आवश्यक सामग्री 15 जोड़ों को भेंट स्वरूप प्रदान की।विश्व ब्राह्मण महासभा ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अनिता मिश्रा ने अपने वक्तव्य में सामूहिक विवाह सम्मेलनों को वर्तमान के समय की मांग बताया। उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह से जरूरतमंद परिवारों का सम्मान बढ़ता है। विश्व ब्राह्मण महासभा के प्रतीक्षा अध्यक्ष डॉ विनोद शास्त्री कोकरिया ने भी मंच से अपनी बात रखी और अपने संबोधन में कहा कि समय-समय पर सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाना समाज के लिए अच्छा कदम हें। इस कार्यक्रम के माध्यम से जो धन, झूठे सामर्थ्य प्रदर्शन पर व्यय होता हे वह, नई दम्पत्ति के लिए उन्नति का सहारा हो सकता हैं । इसी कड़ी में ज्योतिषाचार्य पंडित पुरूषोत्तम गौड़ ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज के विकास के लिए एकजुट होना बेहद जरूरी है,और साथ ही फिजूलखर्ची पर भी अंकुश लगता है। उन्होंने बेटी बचाओ बेटी- पढ़ाओं का नारा बुलंद करते हुए  समाज बंधुओं से शिक्षा की लौ को जलाए रखने की विनम्र अपील की।  ताकि विभिन्न समुदाय व सामाजिक प्रतिस्पर्धा के बीच ब्राह्मण समाज का गौरव इतिहास व संस्कृति तथा आगामी भविष्य सुखद हो।


 सवाई माधोपुर/गंगापुर सिटी। दौसा जिले के लालसोट कस्बे में आयोजित सर्व ब्राह्मण सामूहिक विवाह सम्मेलन में बुधवार को समाजसेवा एवं सकल ब्राह्मण समाज के उत्थान व विप्र समाज बंधुओं से जुड़ी गतिविधियों में विशेष सहयोग करने पर विभिन्न लोगों का मंच पर अतिथियों द्वारा सम्मान किया गया। इसी कड़ी में सवाई माधोपुर (मलारना चौड़) निवासी वरिष्ठ पत्रकार एवं विशेष संवाददाता चंद्रशेखर शर्मा एवं गंगापुर सिटी निवासी (बामन बड़ौदा) नर्सिंग ऑफिसर सुनील कुमार तिवाड़ी का भी विश्व ब्राह्मण महासभा ट्रस्ट की ओर से प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अनिता मिश्रा सहित सभी वरिष्ठ विप्रजन उपस्थित रहे।

أحدث أقدم