Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक


माटी की महक किशनगढ़ । लायन्स क्लब किशनगढ़ क्लासिक के तत्वावधान में जिला अंधता निवारण समिति और बाबा रतन लाल पाटनी की पुण्य स्मृति में आर के मार्बल ग्रुप के आर्थिक सहयोग से निशुल्क नेत्र जांच शिविर  का आयोजन सुरज देवी पाटनी सभागार  मे किया गया  । शिविर में कुल 290 नेत्र रोगियों की नेत्र जांच के साथ ही सभी की ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर की भी निशुल्क जांच करवाई गई, जिसमे 84 रोगियों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के उपयुक्त पाया गया। जिन्हे खाना‌ खिलाकर नेत्र लैंस प्रत्यारोपण के लिए शंकर आई होस्पीटल जयपुर भेजा गया, साथ ही पिछले शिविर में  नेत्र चिकित्सा करवा चुके सभी 57 नेत्र रोगियों की आज पुनः नेत्र जांच करवाई गई, और उन्हें चश्मा भी निशुल्क उपलब्ध करवाया गया । संयोजक मुकेश गोयल  ने बताया कि जयपुर आने जाने की बस व्यवस्था और  नेत्र लैंस प्रत्यारोपण के साथ ही इनके रहने , खाने, आदि सभी व्यवस्थाएं शंकर आई होस्पीटल के सौजन्य से निशुल्क की जायेगी,। क्लब अध्यक्ष रोहित मेहता ने अपने उद्बोधन में आर के मार्बल ग्रुप‌ के लिए कृतज्ञता प्रकट करते हुवे कहा कि आर के मार्बल के आर्थिक सहयोग से ही हमारा क्लब हर माह के चौथे रविवार को यह जनउपयोगी शिविर करवा रहा हैं ।क्लब अध्यक्ष रोहित मेहता,सचिव रमाकांत काबरा, संयोजक मुकेश गोयल, नरेंद्र मेहता , पदम जैन, संजय नागर, जितेंद पहाड़िया, मुकेश जैन आदि लायन सदस्य के साथ ही‌‌ आर के पाटनी गर्ल्स कॉलेज की स्काउट छात्राओं और स्काउट सदस्यों का विशेष सहयोग रहा ।

أحدث أقدم