नवरात्रा के पावन अवसर पर माहेश्वरी युवा संगठन (शहर) बीकानेर द्वारा माखन भोग मैं माहेश्वरी ग़रबा नाईट का आयोजन किया गया । सगठन अध्यक्ष कपिल लड्डा ने बताया कि माहेश्वरी ग़रबा नाईट में बीकानेर माहेश्वरी समाज के हज़ारो की संख्या में पधारे लोगो ने डांडिया की धूम से पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी युवा के राष्ट्रीय महामंत्री प्रदीप लड्डा , श्याम राठी,जॉइंट कमिश्नर आयकर विभाग शशिमोहन मुँधड़ा थे । विशिष्ट अतिथि सुनील झँवर, प्रदेशअध्यक्ष उत्तरी राज प्रदेशिक़ माहेश्वरी युवा संगठन , देवकिशन चाँडक देवश्री , जुगल राठी व श्री राम जी सिंघी थे ।सचिव रोहित पच्चीसिया ने बताया कि माहेश्वरी गरबा नाईट में सस्ता स्टेशनरी स्पोर्ट्स की तरफ़ से मिस्टर नवरात्रा,मिस नवरात्रा,बेस्ट ग्रुप,बेस्टकपल,बेस्टबॉयचाइल्ड,बेस्टगर्लचाइल्ड, को गिफ़्टस दिए गए ।सांस्कृतिक मंत्री कैलाश तापडिया व नीतेश लखोटिया ने बताया की माहेश्वरी युवा संगठन की पूरी टीम में बहुत ही जोश और उल्लास के साथ सामाजिक समरसता से कार्यक्रम का आयोजन किया ।माहेश्वरी युवा संगठन के प्रदेश सचिव किशनलोहिया, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य कमल राठी, जिला सचिव शुभम राठी ,महिला समिति से निशा झँवर,चंद्रकला कोठारी, सरला लोहिया ,माहेश्वरी युवा संगठन नोखा के अध्यक्ष केशव करवा, रोहित बिन्नानी,विमल चांडक, शेखर पेडिवाल, ऋषभ सारडा,पवन चांडक,अनिल चांडक,प्रवीण डागा,अभिषेक मुँधड़ा,अंकित डागा,माधव राठी,आयुष राठी,कैलाश ,चांडक श्रीकान्त करनानी, गजेंद्र भटड़, ऐश्वर्य बिन्नानी,योगी बागड़ी,आयुष बाहती,अभिषेक मंत्री सहित बड़ी संख्या में माहेश्वरी समाज के लोगो ने परिवार सहित शिरकत की ।
माहेश्वरी युवा संगठन (शहर) बीकानेर द्वारा आयोजित माहेश्वरी गरबा नाईट
माटी की महक न्यूज़
