माटी की महक किशनगढ़ । लायंस क्लब किशनगढ़ क्लासिक के तत्वावधान में पूर्व अध्यक्ष स्व नवीन झांसी की पुण्य स्मृति में उनकी धर्मपत्नी रिचा अग्रवाल के सौजन्य से सिटी रोड स्थित अंबेडकर सर्किल पर पौधारोपण किया गया .संयोजक मुकेश गोयल ने बताया कि कुल 26 पौधे मजबूत ट्री गार्ड के साथ लगाए गए । जिनकी पूरी देखभाल क्लब द्वारा की जाएगी, और ये पर्यावरण संरक्षण के साथ ही अंबेडकर सर्किल से कोर्ट की तरफ जाने वाले मार्ग के सौंदर्यकरण में भी सहायक सिद्ध होंगे । सचिव रमाकांत काबरा ने बताया कि पूर्व 2017 में भी क्लब द्वारा शहर की हृदय स्थली सिटी रोड पर 120 पौधो का रोपण सड़क के दोनो तरफ किया गया था, जो अभी परिपक्व होकर शहर के लिए हर दृष्टि से लाभदायक सिद्ध हो रहे हैं । क्लब अध्यक्ष रोहित मेहता ने स्व नवीन झांसी के पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान, विकलांग सहायता आदि क्षेत्रों में अभूतपूर्व योगदान को याद करते हुए उनके परिजनों का आभार प्रकट किया, और आम जन को भी पर्यावरण के प्रति संवेदन शील रहने पर जोर देते हुवे कहा कि विकासशील से विकसित बनने की इस सफर में अब तक कितने ही वृक्षों को काटा जा चुका है, और यदि हम इन जीवन रक्षक वृक्षों को पुनः नही लगाते है तो वो दिन दूर नही जब हर व्यक्ति को हमेशा अपने साथ एक ऑक्सीजन सिलेंडर रखना होगा । इस अवसर पर रिचा अग्रवाल, प्रखर अग्रवाल, शिखर अग्रवाल ,क्लब अध्यक्ष रोहित मेहता, सचिव रमाकांत काबरा, के साथ ही विनीता मेहता, मानसी गोयल, मुकेश गोयल, विनोद पाटनी, अविनाश पाटनी, नरेंद्र मेहता, पदम जैन, पीयूश पाराशर,पंकज गोयल, मुकेश जैन, मनोज गोधा, अशोक गंगवाल, संजय नागर, आदि सदस्य उपस्थित थे,
