-किशनगढ़। , स्थानीय मालियो की ढ़ाणी, गांधीनगर स्थित आर.डी.के.एल. सीनियर सैकण्डरी स्कूल में विद्यालय स्तरीय विज्ञान मेला का आयोजन किया गया।मेला प्रभारी कृष्णकांत गुंजल, अनिता जयपाल व आशुतोष कुमावत ने बताया कि इस मेले में आरडीकेएल सीनियर सैकण्डरी स्कूल के 39 विद्यार्थियों ने अपने मॉडल व अन्य उपकरण प्रदर्शित किए। इसके अतिरिक्त बजरंग कॉलोनी स्थित श्री महावीर शिक्षण संस्था उच्च प्राथमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने भी अपने मॉडल प्रदर्शित किए। विज्ञान मेले के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि मार्बल सिटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष बिरदीचन्द, मालाकार थे। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में विज्ञान मेलों का आयोजन किया जाना आवश्यक है जिससे विद्यार्थियों के वैज्ञानिक विचार व नवीन खोजों के माध्यम से प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया जा सके। उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थियों में अध्ययन को लेकर पनप रही प्रतिस्पर्धा व किसी कारण से बच्चों के लक्ष्य नहीं पाने के चलते निराशा की भावना को ऐसे आयोजनों के माध्यम से दूर किया जा सकता है। जिससे शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों में आत्महत्या की बढ़ती घटनाओं पर लगाम लगाई जा सकती है। क्योंकि ऐेसे आयोजनों से विद्यार्थियों में सृजनात्मकता व नवीन खोजों की प्रवृति विकासित होती है।
विज्ञान मेले में विभिन्न विषयों के कुल 39 मॉडल प्रस्तुत किए गए जिनमें अम्लीय वर्षा, विद्युत प्रसारण, सौर ऊर्जा, विद्युत उर्जा, स्मार्ट फार्मिंग, चन्द्रयान, सूर्य यान, स्मार्ट सिटी, गतिज उर्जा, उर्जा का वर्गीकरण, जल संरक्षण, उर्जा संरक्षण, प्रमुख थे। मेले की खास बात यह रही कि इसमें प्रदर्शित मॉडलों का मूल्यांकन दर्शकों के द्वारा किया गया। जिसके तहत प्रत्येक दर्शक के द्वारा वोट देकर मॉडल का निर्णय किया गया। दर्शकों के द्वारा किए गए मूल्यांकन में कक्षा 12 विज्ञान वर्ग के रोहित मालाकार के मॉडल अम्लीय वर्षा को 41 मत प्राप्त करने पर प्रथम, दर्शिल धीया, मोहम्मद गुलफान व शोएब खान के संयुक्त मॉडल चन्द्रयान-3 को 36 मत प्राप्त करने पर द्वितीय स्थान व अंकित वैष्णव, राधेश्याम शर्मा व किशन सिंह के संयुक्त मॉडल आदित्य एल-1 को 29 मत प्राप्त करने पर तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।इस अवसर पर हाउसिंग बोर्ड स्थित नामदेव इन्टरनेशनल स्कूल, सान्ता कीड्स प्री स्कूल, मालियों की ढ़ाणी स्थित लिटिल फ्लावर चाइल्ड स्कूल व स्टार कीड्स पब्ग्लिक स्कूल, बजरंग कॉलोनी स्थित श्री महावीर शिक्षण संस्था उच्च प्राथमिक विद्यालय सहित अन्य विद्यालयों के विद्यार्थियों ने मेले का अवलोकन किया। कार्यक्रम में प्रकाश कुमार दायमा, श्रीमती पिंकी संाखला, कीर्ति पाराशर, पुष्पा सैनी, उत्तम सिंह परिहार, नीरज दाधीच, गोपाल गिरी गोस्वामी, मनीषा पुण्डीर, पूजा परिहार, ललिता परिहार, सोनू शर्मा, कोमल कंवर, सीमा शर्मा, नमृता राठोर, मेघा जीनगर, रिंकल सेजू, गुलनाज बानो, गोपाल बालोटिया सहित अन्य लोग मौजूद थे।
