किशनगढ़ । युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं पीसीसी सदस्य राकेश शर्मा एडवोकेट ने अपने समर्थकों के साथ किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया कई धार्मिक स्थलों पर जाकर आशीर्वाद प्राप्त किया जगह जगह राकेश शर्मा एडवोकेट का ग्राम वासियों ने स्वागत किया सर्व प्रथम किशनगढ़ विधानसभा के ग्राम बोराडा में श्री तेजाजी महाराज की मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में पहुंचकर आशीर्वाद प्राप्त किया जहा ग्राम वासियों ने राकेश शर्मा एडवोकेट का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया तत्पश्चात ग्राम बोराडा में श्री खेड़ा वाला बालाजी का मत्था टेक कर बालाजी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात की तत्पश्चात ग्राम गोठियाना में तेजाजी मेला में उपस्थित होकर समस्त ग्राम वासियों को तेजा दशमी की बधाई तत्पश्चात कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओ से एवं ग्राम वासियों से मुलाकात की जहा राकेश शर्मा एडवोकेट का ग्राम वासियों द्वारा माला एवं साफा पहनाकर जोरदार स्वागत किया।।
पूर्व युवा जिला अध्यक्ष एवं पीसीसी सदस्य राकेश शर्मा एडवोकेट ने किया गावो का दौरा
माटी की महक न्यूज़

