डीएफसी.रेलवे के अधीन लगभग 30 करोड रू की लागत से हुआ रोड ओवर ब्रिज का निर्माण
माटी की महक न्यूज़ किशनगढ़ । अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी द्वारा किशनगढ शहरी क्षेत्र की विकास की भावना को ध्यान में रखते हुये फरासिया स्थित रेलवे फाटक संख्या 32 पर किशनगढ से अजमेर की तरफ एंव अजमेर से किशनगढ की और आने-जाने हेतु सुगम आवागमन के लिये पूर्व निर्धारित अण्डर पास के स्थान पर डीएफसी द्वारा लगभग 30 करोड की लागत से एक और नवीन टू-लेन रोड ओवर ब्रिज स्वीकृत कराया गया । उक्त ओवर ब्रिज का निर्माण पूर्ण होने पर बुधवार को सांसद भागीरथ चौधरी के कर कमलो द्वारा लोकापर्ण एवं फिता काटकर आमजन की सुविधार्थ ओवरब्रिज पर आवगमन शुरू किया गया। साथ ही सांसद चौधरी ने नए ओवरब्रिज पर यात्रा कर ओवरब्रिज का अवलोकन किया। सांसद चौधरी ने बताया कि यह टू-लेन रोड ओवरब्रिज फरासिया फाटक संख्या 32 पर डेडीकेटेड फ्रेट कोरीडोर द्वारा वर्ष 2019-20 मे रेलवे एंव राज्य सरकार द्वारा 50ः50 कोस्ट शेयरिंग के आधार पर स्वीकृत कर 31.03.2020 से प्रारम्भ हुआ जिसकी कुल लंबाई 830 मीटर है। ज्ञात रहे कि पूर्व में निर्मित एंव संचालित ओवरब्रिज पर आवागमन में किशनगढ शहरी क्षेत्र के आमजन को अनेक कठिनाईयों का सामना करना पड रहा था और कोरोना काल के प्रभाव के कारण इस नये ओवरब्रिज के निर्माण में भी देरी हुई ।लोकापर्ण समारोह में पुष्कर विधायक सुरेश रावत, किशनगढ सभापति , मार्बल एसोसिएशन अध्यक्ष सुधीर जैन, पदम कोठारी, महेन्द्र पाटनी, सुभाष चौधरी, समरथ सिंह राठौड़, सूर्यप्रकाश शर्मा, राजू शर्मा, रोहित सैनी, करतार जाट, डीएफसी के मुख्य महाप्रबंधक अनुराग शर्मा व अन्य गणमान्य स्थानीय जन प्रतिनिधिगण एंव आमजन की गरिमामय उपस्थिति रही।


