Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक



 किशनगढ़ ।इलेक्ट्रोपैथी चिकित्सा परिषद अजमेर के चिकित्सकों ने जिला कलेक्टर भारती दीक्षित को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दियाज्ञापन में इलेक्ट्रोपैथी की एक्ट के अनुसार प्रस्तावित इलेक्ट्रोपैथी बोर्ड गठन करने की मांग गई ।ज्ञात रहे कि राजस्थान इलेक्ट्रोपैथी चिकित्सा अधिनियम 2018 में पारित किया गया परंतु आज दिनांक तक इलेक्ट्रोपैथी चिकित्सा परिषद का कोई भी बोर्ड नहीं बना है इलेक्ट्रोपैथी  चिकित्सक लगातार इसकी मांग उठाते आ रहे हैं इलेक्ट्रोपैथी चिकित्सा परिषद की ओर से 2019 में राज्य इलेक्ट्रोपैथी चिकित्सा द्वारा विशाल धरना प्रदर्शन करते हुए राज्य सरकार को ध्यान इस विषय की ओर आकर्षित किया गया 2020 से 2023 तक इलेक्ट्रोपैथी बोर्ड गठन के लिए अनेक ज्ञापन तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री  रघु शर्मा वर्तमान स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा कैबिनेट मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय और श्रीमती शकुंतला रावत  विधानसभा अध्यक्ष  सीपी जोशी जी के माध्यम से राज्य सरकार को भेजे गए परंतु अभी तक सरकार ने इस पर कोई भी कार्यवाही नहीं की इसी के फलस्वरूप यह ज्ञापन दिया गया।साथ ही इलेक्ट्रोपैथी चिकित्सकों ने मांग की है कि जल्द से जल्द बोर्ड का गठन करे ज्ञापन देने के लिए डॉ देवराज जी पुरोहित वरिष्ठ चिकित्सक इलेक्ट्रोपैथी डॉ विनय सिंह चौहान संभागीय सचिव जिला सचिव डॉ प्रवीण गुप्ता सह सचिव संदीप टांक डॉ, गोपाल सिंह ,डॉ विष्णु दत्त सुतवाल , डॉ, शेष नारायण तिवारी, डॉ विजय सिंह कुशवाह, डॉ इस्लामुद्दीन ,डॉ रवि प्रजापतआदि मौजूद रहे।


Previous Post Next Post