Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक


 माटी की महक @ किशनगढ़  भारत विकास परिषद मुख्य शाखामदनगंज, किशनगढ़ के तत्वावधान में गुरूवार संस्कार प्रकल्प के तहत "गुरु वंदन छात्र-अभिनंदन" का कार्यक्रम आदर्श विद्या मंदिर माधव विद्यापीठ चेनपुरिया मदनगंज किशनगढ़ में आयोजित किया गया । कार्यक्रम में प्रकल्प प्रभारी राजेंद्र कुमार शुक्ला ने कार्यक्रम को संचालित करते हुए बताया कि इस विद्यालय के दो शिक्षकों करुणा शर्मा एवं श्री श्याम मनोहर पाठक को उनकी भिन्न-भिन्न उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया, इसी के साथ सात विद्यार्थियों नितिन, तक्षकराज, रोहित, अतुल, हंसराज, जितेंद्र एवं लक्की जिन्होंने परीक्षा में श्रेष्ठतम उपलब्धि प्राप्त की थी । उन्हें भी परिषद सदस्यों के द्वारा सम्मानित किया गया। इस सम्मान में उन्हें श्रेष्ठ पुस्तकें और भारत विकास परिषद् का प्रमाण-पत्र देकर उनकी उपलब्धियों को सम्मानित किया गया, इस अवसर पर  शाखा अध्यक्ष भरत सराफ, शाखा सदस्य आर पी शर्मा, सचिव प्रहलाद अग्रवाल, कोषाध्यक्ष  राजेश कामदार एवं सहप्रभारी पदम जैन की उपस्थिति रही। कार्यक्रम को भरत सराफ एवं कार्यक्रम प्रभारी ने संबोधित कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। भरत सराफ ने भारत विकास परिषद की विस्तृत जानकारी देते हुए भारत विकास परिषद द्वारा किए जाने वाले विभिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की जानकारी दी, की भाविप सेवा और संस्कार प्रकल्प पर विशेष रूप से कार्य करती है। इस अवसर पर छात्रों एवं अध्यापकों को संबोधित करते अपना आशीर्वचन प्रदान किया कार्यक्रम के अंत में सहप्रभारी पदम जैन ने सभी छात्रों को स्वच्छ भारत एवं नशा मुक्ति की शपथ ग्रहण करवाई । इस कार्यक्रम में शाला के प्रधानाचार्य भगवान प्रसाद शर्मा एवं  शिक्षकगण, कर्मचारीगण एवं शाखा सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही ।

अन्य खबरे वीडियो



Previous Post Next Post