सवाई माधोपुर (चन्द्रशेखर शर्मा)। मानव सेवा (प्रकृति प्रेमी) ग्रुप सवाई माधोपुर के तत्वावधान में जिला मुख्यालय पर चलाये जा रहे पक्षी बचाओ परिंडा बांधों अभियान से प्रेरित होकर जिले के ग्रामीण अंचल में भी में बेजुबान पक्षियों को गर्मी के मौसम में राहत पहुंचाने के लिए परिंडे बांधने को लेकर खासी जागरुकता बढ़ी है। कार्यक्रम से प्रेरित होकर बौंली उपखंड क्षेत्र में मंगलवार को बहड़ निवासी महेन्द्र सैनी एवं जटावती गांव की निवासी प्रियंका सैनी के द्वारा एक दूसरे से विवाह बंधन में बंधने के बाद बहड़ गांव में पक्षियों के लिए परिंडा बांधकर अपने नव जीवन की शुरूआत की गई।अपने आंगन में परींढा बांधते समय नवविवाहित जोड़े के परिजन भी उपस्थित दिखाई दिय। ग्रुप के सचिव योगहंस सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिवर्ष हमारे ग्रुप के माध्यम से लोगों को पशु पक्षियों की देखभाल एवं सुरक्षा के लिए प्रेरणा प्रदान कर जागरूक करने का कार्य बखूबी किया जाता है। वर्ष 2022 में एवं गत अप्रैल को भी एक नव दंपती ने अपने जीवन की शुरूआत मानव सेवा प्रकृति प्रेमी ग्रुप से प्रेरित होकर परींढा बांधकर की। इस अवसर पर संचालक राजेश सैनी ने नव दंपती को बहुत शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर सोनू करमोदा, अजय सैनी, इन्द्र सैनी, रामकिशन सैनी, स्योजीराम सैनी, आशाराम सैनी, सुरेश, गोलू सैनी ,नर्बदा देवी, सुरता, आशा सैनी, प्रियंका सैनी सहित कई सदस्य मौजूद रहे।
