Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक

 कांस्टेबल भर्ती परीक्षा

10 नवम्बर को होगी आयोजित दस्तावेजों की जांच


    अजमेर ।  कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की शारीरिक दक्षता में सफल 30 अभ्यर्थियों को अपने समस्त दस्तावेजों की मूल तथा दो-दो प्रमाणित छायाप्रतियों के साथ जिला पुलिस लाईन में 10 नवम्बर को प्रातः 7 बजे दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित होना होगा। जीआरपी पुलिस अधीक्षक पूजा अवाना ने बताया कि इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी टेलीफोन नम्बर 0145-2627984 से ली जा सकती है।


सुरक्षा जवान व सुरक्षा सुपरवाइजर भर्ती परीक्षा में 15 युवाओं का किया गया चयन 


     अजमेर। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर के रूप में भर्ती करने के लिए ब्लॉक स्तर पर भर्ती कैंपों का आयोजन जा रहा है।

सिक्योरिटी एण्ड इण्टेलीजेंस र्सविसेज की केन्द्रीय प्रशिक्षण अकादमी उदयपुर के भर्ती अधिकारी श्री महिपाल सिंह ने बताया कि भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद नई दिल्ली एवं ग्लोबल इंडिया स्किल डवलपमेंट के संयुक्त तत्वाधान में भारत सरकार के पसारा एक्ट 2005 के तहत ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को सुरक्षा गार्ड एवं सुरक्षा सुपरवाइजर के पद पर भर्ती करने के लिए कैंप का आयोजन जिला अजमेर में ब्लॉक स्तर पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में किया जा रहा है। ये कैंप प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक सरवाड़ में 2 नवम्बर को जिसमें 52 युवाओं ने भाग लिया उनमें से शारीरिक फिजिकल टेस्ट के बाद 15 युवाओं का चयन किया गया अब अगली भर्ती निम्न दिनांक अनुसार होगी। पीसांगन में 3 नवम्बर को, जवाजा में 4 नवम्बर को, मसूदा में 5 नवम्बर को, भिनाय में 9 नवम्बर को, अरांई में 10 नवम्बर को, श्रीनगर में 11 नवम्बर को तथा तोपदडा अजमेर में 12 नवम्बर को एवं सावित्रि बालिका विद्यालय में 14 नवम्बर को आयोजित होंगे।

     उन्होंने बताया कि इसके लिए अभ्यर्थी 10 वीं कक्षा उत्तीर्ण, ऊंचाई 168 सेमी, वजन 56 से 90 किलो के मध्य, सीना 80 से 85 सेमी, आयु 21 से 35 वर्ष की होनी चाहिए। साथ ही अभ्यर्थी शारीरिक रूप से स्वस्थ एवं फिजिकली फीट होना चाहिए। अभ्यर्थी अपने मूल दस्तावेजों के साथ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के लिए निर्धारित तिथी को उपस्थित होकर भाग ले सकते हैं। इस संबन्ध में भर्ती अधिकारी से मोबाईल नम्बर 8619863856 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है।

     उन्होंने बताया कि चयनित अभ्र्यथियों को सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरान्त 65 वर्ष की आयु तक स्थाई रोजगार प्रदान किया जाएगा। सुरक्षा जवान का मासिक वेतन 10 हजार से 16 हजार, सुरक्षा सुपरवाइजर का वेतन 14 हजार से 20 हजार तक होगा। नियुक्त र्कामिकों को पीएफ, ईएसआईसी, बोनस, मेडिकल सुविधा, इन्श्योरेन्स, सालाना वेतन वृद्धि, दुर्घटना बीमा, आवास व मेस आदि की सुविधाएं दी जाएगी। प्रशिक्षण के पश्चात भारत सरकार के ऎतिहासिक स्थल, औद्योगिक क्षेत्र, चित्तौड़गढ़ किला, कुम्भलगढ़ किला, मेट्रो स्टेशन, हवाई अड्डा, बंदरगाह एवं मल्टीनेशनल क्षेत्रों में स्थाई नियुक्ति दी जाएगी।

Previous Post Next Post