Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक



सफाई अभियान में श्रमदान कर भाजपाइयों ने महात्मा गांधी को श्रद्धा पूर्वक किया याद   
            सवाई माधोपुर (चन्द्रशेखर शर्मा)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें जिले भर में श्रद्धापूर्वक याद किया गया। अहिंसा का रास्ता अख्तियार कर आजादी में दिए गए उनके योगदान का बखान कर सरकारी और गैरसरकारी संस्थानों में महात्मा की याद में दो मिनट का मौन रखकर एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इसी कड़ी में गांधी जयंती के उपलक्ष्य में सवाईमाधोपुर जिला मुख्यालय पर भाजपा नेत्री आशा मीणा के नेतृत्व एवं भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ भरत लाल मथुरिया के संरक्षण में सार्वजनिक स्थानों पर साफ- सफाई कार्य एवं सफाई कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सफाईकर्मियों का सम्मान कर उनकी हौंसला अफजाई में भाजपाइयों की विशेष भूमिका रही। सेवा कार्यों के साथ साथ भाजपा नेत्री एवं  प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशा मीना ने  गांधी जयंती के मौके पर अन्य स्थानों पर विभिन्न कार्यक्रमों में भी शिरकत की।                         

मिडिया प्रभारी के अनुसार भाजपा नेत्री आशा मीना रविवार की सुबह सर्वप्रथम शहर स्थित राज बाग मैदान में पहुंची और यहां भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ साफ-सफाई कार्य में  श्रमदान कर अपना योगदान दिया। सार्वजनिक स्थलों में शामिल राज बाग मैदान में  चारों ओर झाड़ू के जरिए सफाई कर भाजपा नेता ने भाजपाइयों के साथ साथ आमजन को भी अपने आसपास एवं सार्वजनिक स्थानों की साफ-सफाई हेतु  स्वच्छता रखने के लिए प्रेरित किया। इसके पश्चात शहर स्थित नगर परिषद भवन के समीप समारोह स्थल पर शहर की सफाई व्यवस्था को चाकचौबंद रखने वाले समस्त कर्मचारियों का स्वागत सम्मान किया। भाजपा नेत्री मीणा ने सफाई कर्मचारियों को शहर की सफाई व्यवस्था कर स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए उनकी भूरी भूरी प्रशंसा की और उन्हें असली योद्धा करार दिया। तत्पश्चात बजरिया क्षेत्र में गुलाब बाग स्थित गांधी पार्क में पहुंच भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर भाजपा नेत्री आशा मीणा ने कार्यकर्ताओं के बीच महात्मा गांधी के विचारों में शामिल सत्य और अहिंसा को रेखांकित करते हुए कहा कि राष्ट्रपिता की नीति की आज भी पूरी दुनिया कायल है, इसी ताकत से आजादी की लड़ाई भी लड़ी गई थी। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष डा. भरतलाल मथुरिया, जिला उपाध्यक्ष हरिओम गर्ग, पूर्व जिला महामंत्री देवेन्द्र सिंह राठौड़, नगर परिषद नेता प्रतिपक्ष , शहर मंडल अध्यक्ष श्रीचरण महावर, बजरिया मंडल अध्यक्ष अनिल शर्मा, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष प्रीतम चौधरी, अजजा मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय शंकर मीना,प्रेम प्रकाश पाराशर मनीष शर्मा, मुकेश शर्मा,संतोष मथुरिया, मनीष जैन, मोहित मीणा, सचिन मीणा, पप्पू लाल पटोना एवं अन्य भाजपा पदाधिकारी एवं सैकड़ों की संख्या में  कार्यकर्ता उपस्थित थे।

أحدث أقدم