Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक


"श्री रामायण लीला - 2022" के आयोजन में कुम्भकर्ण की भूमिका रही विशेष आकर्षण का केंद्र

किशनगढ़ @ भैरुसिंह चौहान । श्रीरामकृष्ण मण्ड़ल (रजिस्टर्ड़), कृष्णगढ़ के तत्वाधान में किशनगढ़ शहर स्थित कचहरी चौक में श्रीरामकृष्ण मण्ड़ल भवन मंच पर 106 वीं ग्यारह दिवसीय "श्री रामायण लीला" के नौवें दिवस मंगलवार, को रात्रि में अंगद - रावण संवाद, शक्ति प्रयोग, कालनेमी वध, कुम्भकर्ण वध, मेघनाद वध तथा दसवें दिवस बुधवार, को अहिरावण वध, नारान्तक वध, रावण वध आदि का अभिनय, चित्रण एवं मंचन किया गया। "श्री रामायण लीला - 2022" के निर्देशक गिरधर पुरोहित एवं सह निर्देशक प्रेमप्रकाश पुरोहित के संयुक्त निर्देशन में उपरोक्त समस्त भूमिकाओं में सीता के रूप में अर्पित शर्मा, रावण के रूप में महेन्द्र कल्ला एवं पुष्पेन्द्र कल्ला, मेघनाद के रूप में दुष्यन्त पुरोहित, कालनेमीे के रूप में श्रीनिवास कालाणी, कुम्भकर्ण के रूप में मनीष सोनी, कुम्भकर्ण मायावीं के रूप में ब्रजराज सिंह, हनुमान के रूप में प्रफुल्ल पुरोहित, प्रियव्रत आचार्य, विभीषण के रूप में दीपक सामरियां, श्रीराम के रूप में अनुराग शर्मा, लक्ष्मण के रूप में माधव पुरोहित, नारान्तक के रूप में अनुपम ओमप्रकाश रतावा आदि ने अद्भुत अभिनय एवं मंचन किया। मुख्य अतिथि के रूप में उद्योगपति एवं भाजपा नेता विमल बड़जात्या एवं पुलिस उपाधीक्षक - किशनगढ़ (शहरी वृत) मनीष शर्मा मंचासीन रहें जिनका स्वागत - सत्कार निर्देशक गिरधर पुरोहित, अध्यक्ष सूर्यप्रकाश पुरोहित एवं सह सचिव C. A. साकेत कालाणी द्वारा किया गया। भाजपा नेता विमल बड़जात्या ने श्रीरामकृष्ण मण्ड़ल (रजिस्टर्ड़), कृष्णगढ़ को अधिकाधिक सहयोग का विश्वास व्यक्त किया एवं राम यज्ञ में अपना सर्वस्व न्योछावर करने का आव्हान किया। नारान्तक की भूमिका निभाने वाले पत्रकार अनुपम ओमप्रकाश रतावा ने स्वयं में नारान्तक के चरित्र को उतारकर अभिनय एवं मंचन किया तथा नारान्तक के वास्तविक किरदार से सभी दर्शकों को अवगत कराया। कुम्भकर्ण की भूमिका अदा कर रहें मनीष सोनी का अभिनय, चित्रण एवं मंचन बहुत ही रोमांचक एवं भयानक रहा। कुम्भकर्ण का रूप देखकर बच्चें, बड़ें एवं महिलाएं सभी भयभीत हो गएं। कुम्भकर्ण की माया भी सभी के लिए विशेष आकर्षण का केन्द्र रहीं। कुम्भकर्ण की भूमिका मनीष सोनी पूर्व में भी कई बार निभा चुकें है। श्रीरामकृष्ण मण्ड़ल (रजिस्टर्ड़), कृष्णगढ़ के स्तम्भ इन्द्रमोहन गौड़, उपाध्यक्ष परमेश्वर शर्मा, चौपाई वाचक गोपालदास पुरोहित, शिवराज कंठ तिवाड़ी, ग्रेट आर्टिस्ट महावीर शर्मा, कौशल ब्रजराज काकड़ा, शरदचन्द सैन आदि ने अनुकूल रूप से विभिन्न व्यवस्थाएं सुनिश्चित की। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में सनातन धर्मानुयायीं की उपस्थिति रहीं। "श्री रामायण लीला - 2022" के दसवें दिवस बुधवार, 05/10/2022 को सायंकाल 05:00 बजे से रावण दहन सवारी कचहरी चौक से मालियों की बाड़ी स्थित रावण दहन स्थल पर पहुंचकर रावण, कुम्भकर्ण एवं मेघनाद का दहन किया गया। "श्री रामायण लीला - 2022" के ग्यारहवें दिवस गुरुवार, 06/10/2022 को रात्रि में श्रीराम का राज्याभिषेक एवं सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जायेगा।
 

أحدث أقدم