Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक





किशनगढ़ । श्री बालाजी मेला महोत्सव कमेटी द्वारा आयोजित सास्कृतिक सप्ताह के अंतर्गत बॉलीवुड कलाकारा पेन्टाली सैन एण्ड गुप द्वारा शानदार रंगारंग कार्यक्रम आयोजित हुआ। श्री बालाजी मेला महोत्सव कमेटी के मुख्य संयोजक चन्द्र प्रकाश बैद ने जानकारी देते हुए बताया की रंगारंग कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपखण्ड अधिकारी परसाराम सैनी, आयुक्त महोदय जोधाराम विश्नोई, मदनगंज थाना प्रभारी नेमीचन्द चौधरी, अतिथि सौरभ गुप्ता , छगन यादव, तिलोक गुजर, कृष्ण मुरारी गुप्ता, भाजपा नेता विकास चौधरी, किशनलाल गहलोत का श्री बालाजी मेला महोत्सव कमेटी के मुख्य संयोजक चन्द्र प्रकाश बैद, श्याम जोगड ने माल्यापण कर स्वागत किया। कमेटी के अध्यक्ष कैलाश रोकडिया , अशोक पाटनी (बडायली वालो) ने सिरोपा बधवा कर ।

चन्द्र प्रकाश सोनी, मनीष राजपुरोहीत, परमेन्दर जोशी ने मूमेंटो भेंट किया। रंगारंग कार्यक्रम को प्रस्तुत करने के लिए फ़िल्मी कलाकार मिस पेन्टाली सैन मुंबई एवं साक्षी श्री वास्तव ग्रुप के साथ सिंगर किरण जुनेजा (कोटा), कॉमेडी के बादशाह हिरण त्रिवेदी (मुम्बई), मारवाड़ी डांसर अनोखी राजस्थानी (भीलवाड़ा) दिल्ली से डांसर बिन्दीया, प्रिती, अनुष्का हरियाणी, नन्दनी के साथ "आर बी एम डांस गुप भोपाल से रंगारग कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए।मिस पेन्टाली सैन एण्ड गुप के साथ कार्यक्रम प्रस्तुत किया ।
कार्यक्रम का कुशल संचालन करने के लिए एंकर शान ने एक से बढकर एक प्रस्तुति नृत्य के साथ दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया ।
कार्यक्रम की प्रारम्भ एंकर शान ने "कहते हैं की जब से हुआ करम तेरा हम पर ।
मजहब कोई खुदार नही 
जबसे इस दिल की घडकन ने हमे पुकारा नही।।
तालियों की गडगहाट के साथ गणेश वन्दना के लिए आर बी एम गुप की शानदार प्रस्तुति गणपति बापा मोरिया ,मंगल मूर्ती मोरिया के साथ शुभारम्भ किया ।
सिंगर प्रकर गौतम ने राम चरित मानस की चौपाई हो मंगल भवनय मंगल हारी। दृव हुस दशरथ अजिर बिहारी राम सियाराम सियाराम जय जय राम भजन की प्रस्तुति देकर भक्ति मय वातावरण कर दिया।
डांसर मिस प्रिती राजस्थानी गाने की  सुन्दर प्रस्तुति दी ।
" हो कद आवोला रसीला मार देश ।
जोआ थारी बाटली ।।
दर्शको को नाचने व तालियों बजाने पर विवश कर दिया ।
मिस अनोखी द्वारा "ल फोटो ल फोटो ल पर सुन्दर नृत्य किया ।
इस के पश्चात एक से बढकर एक प्रस्तुति नृत्य के साथ मि बिन्दीया एवं अनुष्ठा ने हे लाल रंग की चुनडी पे काजल टिकी लगाय।
चुननी में चुननी में परफयुम लगाय पर नृत्य किया।
कार्यक्रम की मशहूर मुख्य कलाकार मिस पेन्टाली ने डांस गुप आर बी एम के साथ डम डम ढोल बाजे ढोल के डम डम बाजे ढोल गाने पर सुन्दर प्रस्तुति नृत्य के साथ दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया ।
कॉमेडी के बादशाह हिरण त्रिवेदी ने दर्शकों को खुब हंसाया ।
इस के बाद फिल्मी गीतों की स्टेज पर धुम मचा दी और पुरी रात दर्शको को पाण्डाल में बैठने के लिए विवश कर दिया।
इसी क्रम में किशनगढ़ के सभी पत्रकार बन्धुओ को श्री बालाजी मेला महोत्सव कमेटी के द्वारा उपखण्ड अधिकारी परसाराम सैनी व चन्द्र प्रकाश जी बैद ने माल्यापण कर स्मृति चिन्ह भेंट किया।
पत्रकार बन्धु अनिल लढ्ढा ,विकास टिंकर, कालीचरण, प्रवीण, शंकरपुरी, पिंटू, अमित मेहता, संदीप, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से  वीमल गौड, पदम कोठारी, इन्द्रजीत, भवानी शंकर, गोपाल, हेमराज, शिव कुमार, भेरू सिंह, श्याम मनोहर पाठक, चेतन प्रजापति, ओमप्रकाश नाजवानी, कुलदीप कुमावत, के साथ उपस्थित अन्य सभी पत्रकार बन्धुओं एवं श्री बालाजी मेला महोत्सव कमेटी के द्वारा आयोजित कार्यक्रमो में जिनका विशेष सहयोग रहा श्री कुमावत नवयुवक मण्डल, सिखवाल ब्राह्मण समाज, रविन्द्र रंगमंच की सुन्दर सजावट के लिए अशोक टेन्ट हाउस के प्रो विनोद पिपाडा, माईक व्यवस्था के लिए जगदीश डी जे साउंड के मालिक अनिल वैष्णव, साफ सफाई की सुन्दर व्यवस्था के लिए वार्ड जमादार का माल्यापण कर स्मृति चिन्ह भेंट किया गया । राधिका यूट्यूब चैनल के द्वारा लाईव टेलीकास्ट दिखाया गया कार्यक्रम कार्यक्रम में ज्ञानेन्द्र सैनी, विजय शर्मा, अमित बड़जात्या, सुशील दाधीच, सह निदेशक प्रेम सागर शर्मा, मोहित बरडिया, भंवरलाल मेघवाल, मनीष बन्जारा ,विक्रम जोशी, नरेश बाकलीवाल, वार्ड पार्षद सुशील अजमेरा का विशेष सहयोग रहा ।श्री बालाजी मेला महोत्सव कमेटी के मुख्य संयोजक चन्द्र प्रकाश बैद ने कार्यक्रमो के सफल आयोजन के लिए पुलिस प्रशाषन, सभी प्रायजको के साथ जनता जनार्दन एवं सभी सहयोगियों एवं कार्यकर्ताओ को धन्यवाद देते हुए सभी का आभार प्रकट किया।


 

أحدث أقدم